Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 9:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर में भोलेनाथ की होगी चार प्रहर पूजा, तैयारियां शुरू
    झारखंड

    देवघर : महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर में भोलेनाथ की होगी चार प्रहर पूजा, तैयारियां शुरू

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है। देवघर बाबा मंदिर में रात नौ बजे तक जलार्पण के बाद मंदिर का पट बंद कर दिया जायेगा। साढ़े नौ बजे से बाबा भोलेनाथ की चार प्रहर की विशेष पूजा की जायेगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

    महाशिवरात्रि पर परंपरा के अनुसार बाबा भोलेनाथ की शृंगार पूजा नहीं होगी। सेंट्रल जेल के कैदियों के बनाए मुकुट को बाबा मंदिर भेजने की परंपरा नहीं होगी। इस मुकुट को बासुकिनाथ भेजा जायेगा। जेल के कर्मचारी पूरी पवित्रता के साथ बासुकिनाथ मंदिर को सौंपेंगे। बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन से पारंपरिक बारात निकाली जायेगी। यह बारात रात करीब सवा नौ बजे से ढोल नगाड़े की थाप पर मंदिर कर्मी सरु राउत मशाल जलाकर बारात की अगुवानी करेंगे।

    बारात के साथ सरदार पंडा श्रीश्री गुलाबनंद ओझा, आचार्य गुलाब पंडित, उपचारक भक्तिनाथ फलहारी सहित चार प्रहार पूजा में लगने वाले सभी पूजा सामग्री को लेकर भंडारी और सिकदार निकास द्वार पहुंचेंगे। बारात को यहां संपन्न कर सभी लोग गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बाबा भोलेथ की चार प्रहर पूजा प्रारंभ होगी।

    चार प्रहर की पूजा के दौरान हर प्रहर में बाबा को दूध, दही, घी, मधु शक्कर, गुलाब जल, इत्र आदि अर्पित करने के बाद बाबा के पर चावल, डाभ, धतूरा आदि चढ़ाये जायेंगे। इसके बाद धोती-चादर चढ़ायी जायेगी। बाबा को वर की तरह माला आदि पहनाकर दूल्हे की तरह सजाने के बाद विग्रह पर साड़ी व शृंगार सामग्री अर्पित कर विग्रह पर सरदार पंडा बेलपत्र से सिंदूर अर्पित कर हर प्रहर की पूजा को संपन्न करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि साल में एक बार महाशिवरात्रि पर ही बाबा के विग्रह पर सिंदूर अर्पित करने की परंपरा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड व बंगाल में वांटेड अपराधी सनी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार, रांची पुलिस की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
    Next Article लोहरदगा : पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, कारतूस बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025
    झारखंड

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    BREAKING : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ का ईनामी मनोज समेत 10 नक्सली ढेर

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.