Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़: बड़ी साजिश की शिकार हुई है ममता, रामगढ़ की जनता करेगी न्याय
    झारखंड

    रामगढ़: बड़ी साजिश की शिकार हुई है ममता, रामगढ़ की जनता करेगी न्याय

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़:  रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में इस बात का फैसला होगा कि ममता देवी किस प्रकार न्याय दिया जाएगा। ममता देवी विधायक रहते हुए एक बड़ी साजिश की शिकार हुई। रामगढ़ की जनता पर अनचाहा चुनाव लादा गया। इन सबके जिम्मेदार व्यक्ति को आम आवाम सबक सिखाएगी। यह बात मंगलवार को रामगढ़ में यूपीए उम्मीदवार बजरंग महतो के नामांकन में शामिल होने आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कही। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ममता देवी ने हर स्तर पर अपनी भूमिका काफी अच्छे से निभाई।

    चाहे वह पारिवारिक स्तर हो, एक बच्चे के मां के रूप में हो या आम आवाम के लिए लड़ाई लड़ने की बात हो। यही वजह है कि जनता उन्हें आंदोलनकारी नेता के रूप में याद करती है। 2019 में रामगढ़ की जनता ने उस संघर्षशील महिला को विधायक के पद पर बिठाया था। लेकिन साजिशकर्ताओं के द्वारा उन्हें पद से हटाया गया। झूठ का सहारा लेकर कोर्ट में उन्हें एक हत्यारा साबित किया गया। न्यायालय के हर फैसले का पार्टी सम्मान करती है। लेकिन कोर्ट का फैसला लोगों के गले से नहीं उतर रहा। एक दबंग और गुंडे प्रवृत्ति के जनप्रतिनिधि, जिन पर 34 प्राथमिकियां दर्ज हैं, उन्हें मात्र 18 महीने की सजा सुनाई जाती है।

    इसके ठीक 5 दिन पहले जनता की लड़ाई लड़ रही ममता देवी को कोर्ट में झूठा साबित कर 5 साल की सजा सुनाई गई। एक ही कोर्ट के दो फैसले लोगों को रास नहीं आ रहे। रामगढ़ की जनता जानती है इन सब साजिश के पीछे किसका हाथ है। अविनाश पांडे ने कहा कि आज जो महिला जेल में है उसका 3 महीने का बच्चा घर में मौजूद है। लेकिन ममता देवी किसी भी स्तर पर साजिश कर्ताओं के आगे घुटने नहीं टेक रही। आज उनके पति बजरंग न्याय के लिए चुनावी संघर्ष में शामिल हुए हैं।

    अविनाश पांडे ने कहा कि 27 फरवरी को जब बूथ पर जनता ने पहुंचेगी तो साजिशकर्ताओं के होश फाख्ता हो जाएंगे। नामांकन के दौरान जनता का यह हुजूम चुनावी परिणाम की घोषणा खुद ब खुद करता हुआ दिखाई दे रहा है।
    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन का यह गृह जिला है। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव मे वे खुद शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनके मुख्यमंत्री से बात भी हुई है। उन्होंने कहा है कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही ममता देवी को न्याय दिलाने के लिए वे जनता के बीच जाएंगे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम के काफिले पर हमला मामले में मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, 14 न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    Next Article CM सोरेन से मिले अरविंद केजरीवाल

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.