Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 12:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ : कोयले लदे दो हाइवा में जबरदस्‍त टक्‍कर, चालक-खलासी की दर्दनाक मौत
    झारखंड

    पाकुड़ : कोयले लदे दो हाइवा में जबरदस्‍त टक्‍कर, चालक-खलासी की दर्दनाक मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हिरणपुर (पाकुड़)। अमड़ापाड़ा-पाकुड़ लिंक पथ पर वन पोखरिया के निकट मंगलवार सुबह कोयले से लदे दो हाइवा आपस में टकरा गये। इस हादसे में एक हाइवा चालक महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलमपुर निवासी सरीफुल शेख (25) व उप चालक चांदपुर महेशपुर निवासी अरसद अंसारी (26) की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेजा। वहीं एक हाइवा को जब्त कर लिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वनपोखरिया निकट कोयला से लदा एक हाइवा खड़ा था। यहां सड़क पर बांस रखे जाने से वाहन को रोका गया था। हाइवा पाकुड़ की ओर जाने वाला था। इसी बीच सुबह साढ़े पांच बजे अमड़ापाड़ा की ओर से तेजी से आ रहे कोयला लदे हाइवा संख्या (JH16F5431) ने इसे पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे पीछे चल रहे हाइवा के सामने की भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही चालक व उप चालक वाहन में ही दब गये।

    स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को वाहन से काफी प्रयास के बाद निकाला गया। इसमें चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं उप चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मौत इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल लाने के क्रम में हो गई। वहीं सड़क पर खड़ा हाइवा दुर्घटना के बाद भाग निकला। दुर्घटनाग्रस्त हाइवा रामपुर निवासी हकीम मोमिन का है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि दोनों शव की पोस्टमार्टम के लिये पाकुड़ भेजा गया है। अभी तक लिखित शिकायत नही की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News गोइलकेरा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल
    Next Article सीएम के काफिले पर हमला मामले में मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, 14 न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Related Posts

    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025
    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.