Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू: नक्सली संगठन JJMP का सब जोनल कमांडर अनिल भुइयां ने किया सरेंडर
    झारखंड

    पलामू: नक्सली संगठन JJMP का सब जोनल कमांडर अनिल भुइयां ने किया सरेंडर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : लिस की लगातार बढ़ रही दबिश और सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली संगठन JJMP का सब जोनल कमांडर अनिल भुइयां ने मंगलवार को सरेंडर किया. अनिल भुइयां ने पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा, CRPF 134 के कमांडेंट सुदेश कुमार तथा CRPF 172 के कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह के समक्ष सरेंडर किया. सरेंडर आत्मसमर्पण के दौरान उसके पास एक देसी कट्टा और 315 बोर के दो गोली भी पुलिस को सौंप दिया.

    JJMP एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है मालूम हो कि JJMP एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन हैजो पलामूके कई हिस्से में कमोवेश सक्रिय है. इन दिनों पुलिस की लगातार कार्रवाई से इसकी सक्रियता कुछ कम हुई है. संगठन के सब जोनाल कमांडर स्तर के उग्रवादी को सरेंडर कराने में पुलिस के साथ CRPF की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. जहां एक तरफ लगातार छापामारी कर नक्सली पर दबाव बढ़ाया गया, वहीं दूसरी तरफ सरकार के पुनर्वास नीति का फायदा बतातेहुए उसे परिवार के अन्य सदस्यों के माध्यम से समझाया गया. इसी का परिणाम था कि उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया.

    कई नाम से जाना जाता है अनिल भुइयां
    JJMP के सब जोनल कमांडर अनिल भुइयां अलग-अलग इलाके ने अलग-अलग नाम से जाना जाता है. उसने कई नाम रखे थे.
    अनिल भुइयां ने प्रकाश जी उर्फ जय प्रकाश जी उर्फ ओम प्रकाश के नाम से भी अपनी पहचान बनाई. उसके पिता का नाम कपिल भुइयां है. अनिल भुइयां पलामू जिला के चैनपुर थाना स्थित खोकरा से मरहट टोला के रहनेवाला है.

    पुलिस के लिए बड़ी सफलता
    नक्सली के सरेंडर करनेपर पलामूएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी स्तर के नक्सली का सरेंडर करना पुलिस की
    बड़ी सफलता है. इससे पता चलता है कि नक्सली संगठन से जुड़े लोगों में संगठन को लेकर विश्वास टूट रहा है और पुलिस तथा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है. झारखंड पुलिस द्वारा नक्सलियों के उन्मूलन के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. इन कार्रवाई के तहत जहां एक ओर नक्सलियों के उन्मूलन के लिए उनके मांद में सघन अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार की सरेंडर एवं पुर्नवास नीति का प्रचार-प्रसार नक्सली एवं दूरस्त इलाकों में सफलता पूर्वक किया जा रहा है. इसी कड़ी में झारखंड सरकार की सरेंडर एवं पुर्नवास नीति तथा पलामू पुलिस के अथक प्रयास से प्रभावित होकर ही आगे भी कई नक्सली सरेंडर करनेवाले हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : PLFI के दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार, एक देसी पिस्तौल, 6 गोली और PLFI पर्चा बरामद
    Next Article रांची : रागिनी स्टोर में देर रात लगी आग से भारी नुकसान, दमकल ने आग पर पाया काबू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.