Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 11:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : पत्थर व्यवसायी अशोक गोप की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    धनबाद : पत्थर व्यवसायी अशोक गोप की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। जिले में पत्थर व्यवसायी अशोक गोप की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. निरसा के कालूबथान ओपी क्षेत्र के एक मंदिर के समीप मृतक का शव पड़ा मिला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि व्यवसायी अशोक गोप की हत्या क्यों की गई और वे कौन लोग हैं जिन्होंने उनपर गोली चलाई है।

    जानकारी के अनुसार, जिले के कालूबथान ओपी क्षेत्र के सालुकचपड़ा कृष्णा धाम मंदिर के समीप के ग्राउंड में अहले सुबह एक व्यक्ति की शव पड़ा मिला. उसके शव के बगल में ही एक बाइक पड़ी थी. स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और घटना की खबर जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।देखते ही देखते लोगों भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त अशोक गोप के रूप में की गई है। अशोक को तीन गोली मारी गई है। जिसके कारण उसकी मौत मौके पर ही हो गई। शव देखकर ऐसा प्रतीत होता है बाइक पर ही उसे गली मारी गई, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक अशोक गोप बलियापुर प्रखंड के डोलाबड़ पंचायत के मोको गांव का रहने वाला था। निरसा के आंखद्वारा में वह पत्थर के खदान और क्रशर का धंधा करता था। हर दिन वह अपने व्यवसाय के लिए आंखद्वारा जाया करता था। बताया जा रहा है कि सोमनार को भी वह अपने व्यवसायिक कार्य को पूरा करने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान आपरधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर असपताल भेज दिया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द की इसका खुलासा कर लिया जाएगा और अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article31 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article चाईबासा : किरीबुरू में घर में लगी आग, पिता और मासूम बेटी जिंदा जले

    Related Posts

    कारोबार

    मेधा डेयरी ने बढ़ा दिये दूध के दाम, नई कीमत कब से लागू… जानिए

    May 11, 2025
    झारखंड

    13 मई से झारखंड में गर्मी से मिलने लगेगी राहत, जानें आज का वेदर अपडेट

    May 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    Latest Posts

    चीन के विदेश मंत्री ने NSA अजित डोभाल से की बात, स्थायी संघर्षविराम की अपील की

    May 11, 2025

    मेधा डेयरी ने बढ़ा दिये दूध के दाम, नई कीमत कब से लागू… जानिए

    May 11, 2025

    ‘तू न थमेगा कभी, तू न झुकेगा कभी’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अमिताभ बच्चन का पोस्ट

    May 11, 2025

    भारतीय सेना के जवान से ट्रेन में TTE ने ली रिश्वत, रेलवे ने लिया एक्शन

    May 11, 2025

    रामनगर में लगी आ’ग, 36 घर जलकर राख

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.