Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 2:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 14 मार्च से
    झारखंड

    झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 14 मार्च से

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होंगी। मैट्रिक की परीक्षाएं तीन अप्रैल और इंटर की पांच अप्रैल तक चलेंगी।

    इस वर्ष सौ फीसदी सिलेबस के आधार पर परीक्षा ली जायेगी। उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन अप्रैल में शुरू होगा। परीक्षा परिणाम 15 जून तक जारी कर दिया जायेगा। मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली और इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। कई ऐसे परीक्षा केंद्र भी हैं, जहां मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षा होगी।

    मैट्रिक के परीक्षार्थियों का प्रेक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन सात फरवरी से चार मार्च तक संबंधित स्कूलों में होगा। इंटर का प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन सात फरवरी से चार मार्च तक संबंधित संस्थानों में होगा। स्कूल और कॉलेज आठ फरवरी से छह मार्च तक प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक जैक की वेबसाइट में अपलोड कर सकेंगे।

    अगर कोई छात्र प्रायोगिक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित रहेगा तो उसे बाद में मौका नहीं मिलेगा न ही उनके आवेदन पर विचार होगा। ऐसे छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं जोड़े जाएंगे और उससे उनका परीक्षाफल प्रभावित होगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी स्कूल और कॉलेज की होगी।

    vidh

    राज्य के 14 सौ केंद्रों में आठ लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
    इस साल राज्य के 14 सौ केंद्रों में आठ लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस साल मैट्रिक की परीक्षा प्रखंड स्तर पर बनाए गए केंद्रों में ली जाएगी। इंटर की परीक्षा के लिए अनुमंडल स्तर केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिले से परीक्षा केंद्र निर्धारण कर रिपोर्ट जैक को भेज दी गयी है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में कम परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष कुल 1936 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कोरोना के कारण पिछले वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई थी। इस वर्ष पूर्व की भांति केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

    जैक के आंकड़ों के मुताबिक इस साल मैट्रिक की परीक्षा में सबसे ज्यादा बच्चे शामिल होने वाले हैं। मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 4.50 लाख और इंटर में 3.50 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह वर्ष 2023 की मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में लगभग आठ लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक और इंटर दोनों ही परीक्षाओं में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है।

    रांची में 159 केंद्रों पर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होगी। मैट्रिक की परीक्षा के लिए 102 और इंटर की परीक्षा के लिए 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रांची से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में लगभग 82 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस वर्ष मैट्रिक से अधिक परीक्षार्थी इंटर में हैं।

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के मैट्रिक तथा इंटर के परीक्षार्थियों के लिए विशेष कक्षा का संचालन किया जायेगा। जेसीईआरटी ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। विशेष कक्षा का संचालन ऑनलाइन जेसीईआरटी करेगी। इसके लिए रूटीन स्कूलों को भेजा गया है। कक्षा 10वीं की छात्राओं के लिए कक्षा संचालन एक से दो बजे तक और कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए दो से तीन बजे तक होगा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाइबर ठगी के दो आरोपित देवघर से गिरफ्तार
    Next Article रूपेश पांडे हत्याकांड के दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    झारखंड

    वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा पुलिस एसोसिएशन, किनका… जानें

    July 4, 2025
    जमशेदपुर

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025
    Latest Posts

    वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा पुलिस एसोसिएशन, किनका… जानें

    July 4, 2025

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.