Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : अज्ञात अपराधियों ने आर्मी जवान की घर में घुसकर हत्या की, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
    झारखंड

    गुमला : अज्ञात अपराधियों ने आर्मी जवान की घर में घुसकर हत्या की, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी आर्मी जवान परना उरांव (45 वर्ष) की अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी, जबकि उनकी पत्नी बुद्धेश्वरी देवी घायल हैं. उनका इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना बुधवार की रात की है. अपराधियों की संख्या करीब पांच थी और सभी चेहरा ढंके हुए थे. घर में घुसते ही अपराधियों ने हमला कर दिया. परना उरांव को बचाने के क्रम में बुद्धेश्वरी को अपराधियों ने तेज धारधार हथियार से काट दिया, जिससे वह बेहोश हो गयीं.
    रात दो बजे जब उसे होश आया तो घर के बाहर निकलकर चिल्लाने लगी. पड़ोसियों ने परना को अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के समय तीन साल का बेटा भी साथ में सोया हुआ था. गहरी नींद में सोए रहने के कारण वह बच गया.

    vidh

    दिल्ली में पोस्टेड थे आर्मी जवान परना उरांव
    पत्नी बुद्धेश्वरी देवी ने बताया कि उनके पति परना उरांव आर्मी जवान थे और दिल्ली में पोस्टेड थे. पांच जनवरी 2023 को छुट्टी पर घर आये थे. 26 जनवरी को अपनी डयूटी में लौटना था. बुधवार की रात हम सभी खाना खाकर सोने की तैयारी में थे. इसी बीच हम दोनों शौचालय गये, जहां से लौटनेके बाद वे कमरे में कपड़ा बदल रहे थे. तभी अज्ञात अपराधी घर में घुस आये और हमला कर दिया. हमले में बीच-बचाव करने के क्रम में मैं बेहोश हो गयी. इसके बाद अपराधियों ने मेरे पति की हत्या कर दी.

    जमीन विवाद में हत्या की आशंका
    परना उरांव ने वेतन के पैसे से जमीन खरीदी थी, ताकि रिटायरमेंट के बाद वे खेती बारी कर सकें. आशंका व्यक्त की जा रही है कि जमीन खरीद-बिक्री के दौरान हुए विवाद में हत्या हुई होगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article27 IFS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, शैलजा सिंह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त
    Next Article जिला उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, रांची में अवैध शराब के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.