Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मध्यप्रदेश : छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी प्रभारी प्राचार्य गिरफ्तार, भेजा जेल
    देश

    मध्यप्रदेश : छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी प्रभारी प्राचार्य गिरफ्तार, भेजा जेल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडित छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर आरोपी प्रभारी प्राचार्य को कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी प्रभारी प्राचार्य शब्बीर खान ने हाईस्कूल की छात्रा से छेड़छाड की थी। इसके बाद पीडित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 7 एवं 8 के तहत मामला दर्ज किया।

    पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर को परीक्षा से पहले लग रही एक्स्ट्रा क्लास के लिए वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल गई थी। इस दौरान करीब 12 बजे जब वह अपनी फटी किताब चिपकाने के लिए फेविकोल लेने ऊपर के कमरे में गई थी। तभी गणित पढ़ाने वाले शिक्षक शब्बीर खान ने उसके साथ छेडछाड़ की। इस घटना की जानकारी उसने अपनी सहेलियों को दी तो उसकी अन्य सहेलियों ने भी पूर्व में उनके साथ छेड़छाड़ की बात कही तथा इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी प्रभारी प्राचार्य शब्बीर खान पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लगभग आधा दर्जन छात्राओं ने आरोपी प्रभारी प्राचार्य शब्बीर खान के विरूद्ध अलग-अलग समय छेड़छाड़ की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए नियमानुसार पत्र कार्रवाई हेतु अग्रेषित कर दिया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : कोरियासा में जमीन कारोबारी लक्ष्मी यादव की बम से मारकर हत्या, 6 की संख्या में आये थे अपराधी
    Next Article उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले, संविधान पार्क संवैधानिक मूल्यों के कला-रूप का देश में अनुपम उदाहरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.