Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, स्थिति नाजुक
    झारखंड

    गुमला : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, स्थिति नाजुक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत रोकेड़ेगा में भाजपा नेता और पालकोट के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केसरी को सोमवार रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उनके चेहरे पर पहले पत्थर से प्रहार किया गया, फिर उन्हें गोली मारी गयी. गंभीर रूप से घायल हालात में उन्हें देर रात सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

    Gumla : सुमित केसरी सोमवार रात अपने फ्लाई ऐश प्लांट में थे

    प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सुमित केसरी सोमवार रात पालकोट स्थित अपने फ्लाई ऐश प्लांट में थे. करीब साढ़े नौ बजे दो अज्ञात हथियारबंद प्लांट में आ धमके. इन्होंने सुमित और उनके भतीजे को पकड़ लिया और कुछ दूर ले जाकर मारपीट की. इसके बाद सुमित के भतीजे को वहां से भगा दिया. साथ ही सुमित को पकड़कर रोकेडेगा मोड़ के पास ले गए. सुमित के चेहरे पर पत्थर से वार करने के बाद उसे शरीर में गोली मार दिया.

    भाजपा नेता पर हमले के विरोध में पालकोट वासियों ने दी चेतावनी

    इधर, पालकोट वासियों ने पुलिस महकमे को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 24 घंटे के अंदर अपराधियों को नहीं पकड़ा गया, तो अनिश्चितकालीन पालकोट बंद रहेगा. भाजपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. नेताओं ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. फिलहाल, पालकोट पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुबन में पारसनाथ के मुद्दे पर आदिवासियों की महाजुटान रैली, बाजार बंद
    Next Article CM सोरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक, 31 प्रस्तावों पर मुहर लगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.