Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ: आर के एम यू के क्षेत्रीय सचिव रमेश विश्वकर्मा की हत्या,दफ्तर में घुसकर दिया घटना को अंजाम
    झारखंड

    रामगढ: आर के एम यू के क्षेत्रीय सचिव रमेश विश्वकर्मा की हत्या,दफ्तर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ:  झारखण्ड के रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के सीसीएल रजरप्पा में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया. रजरप्पा एरिया के यूनियन नेता रमेश विश्वकर्मा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे सीसीएल आवासीय इलाके में सनसनी और दहशत फैल गया. घटना रात 8 बजे की है. सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के मजदूर नेता सह आरकेएमयू के एरिया सचिव रमेश विश्वकर्मा घटना के समय यूनियन ऑफिस में बैठे हुए थे.

    घटना की सूचना मिलते ही रामगढ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और जांच में जुट गई है. बताया गया कि रजरप्पा क्षेत्र के चर्चित मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा यूनियन कार्यालय में बैठे हुए थे, इसी दौरान रात 8 बजे के करीब अपराधी पहुंचे और नाम पूछने के बाद उन पर कई राउंड गोलियां चला दी, जिससे कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

    vidh

    हत्या की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. रामगढ़ पुलिस ने हत्या की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस मज़दूर नेता के शव को पार्टी कार्यालय से उठाकर ले गई है, वहीं घटनास्थल से पुलिस ने देशी कट्टा बरामद किया है. चर्चित मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा की हत्या किस कारण से हुई है पुलिस ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया है. यूनियन नेता की हत्या फिलहाल एक पहेली बनी हुई है.

    रमेश विश्वकर्मा श्रमिक संगठन आरकेएमयू के सीसीएल रजरप्पा एरिया के सचिव थे. वो सीसीएल रजरप्पा एरिया में कई मजदूर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे. सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ और मजदूरों के हक के लिए वो हमेशा लड़ाई लड़ते रहते थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन
    Next Article 8 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    Latest Posts

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.