Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 12:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रेबिका पहाड़िया हत्याकांड : परिजनों को मिलेगी आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद
    झारखंड

    रेबिका पहाड़िया हत्याकांड : परिजनों को मिलेगी आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका:  साहिबगंज-बोरियो में रेबिका पहाड़िया हत्याकांड में राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा मृतका के पैतृक गांव गोंडा पहाड़ घर पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिल कर ढांढ़स बंधाया। उन्होंने परिजनों को सरकार के सभी प्रकार का लाभ उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने रेबिका पहाड़िया की कब्र पर जाकर मोमबत्ती जला कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि घटना मानवीय नहीं है और सरकार की संवेदना मृतिका के परिजनों के साथ है।

    उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आरोपियों के साथ किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी और कड़ी कार्रवाई होगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला विचाराधीन है। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण साहिबगंज की ओर से मृतिका रेबिका पहाड़िया के अभिभावक सुरजा पहाड़िया को वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम संशोधन नियम 2017 नियम-15 के तहत अधिसूचना राहत राशि के तौर पर चार लाख 12 हजार 5 सौ रुपये का चेक रेबिका के परिजनों को दिया गया है।

    कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद ने कहा कि रेबिका की हत्या हुई है, जिसके तहत राहत राशि आठ लाख 25 हजार पीड़िता के परिवार को मिलेगी। प्रथम एफआइआर होने के बाद चार लाख 12 हजार 5 सौ रुपये की राशि का स्वीकृति पत्र दिया गया है। जल्द ही यह पैसा अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा। बाकी की राशि आरोप पत्र दाखिल होने के बाद मिलेगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम, झामुमो नेता स्टीफन मुर्मू, जेठा मरांडी, पूर्व प्रखंड सचिव रिजवान अंसारी, हेमलाल हेंब्रम, जॉर्ज मरांडी, बेटका मुर्मू, लक्ष्मण हांसदा, मरांग बेसरा, रमेश मुर्मू, मांझी मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : छेड़खानी का विरोध करने पर पति और भाई को मारकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
    Next Article लोहरदगा: पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने प्यारे पोस्ट के जरिए Pregnancy का किया ऐलान…

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.