Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 12:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा सत्र: तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी, नियोजन नीति समेत 1932 खतियान का मुद्दा गरमाया
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा सत्र: तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी, नियोजन नीति समेत 1932 खतियान का मुद्दा गरमाया

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा शीतकलीन सत्र का आज तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा. बीजेपी विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था. हंगामे और शोर-शराबे की बीच विधानसभा में प्रश्नकाल की शुरूआत हुई. लेकिन बीजेपी विधायकों ने सदन के अंदर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. सदन की कार्यवाही बाधित होता देख अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उनसे शांत रहने का आग्रह किया. तब जाकर विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू हुई.

    सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद नियोजन नीति, 1932 खतियान और झारखंड आंदोलनकारियों का मुद्दा छाया रहा. पूर्व उपमुख्यमंत्री और सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने सवाल किया कि कितने आंदोलनकारियों को राज्य सरकार अब तक चिन्हित कर पायी है और उन लोगों को वर्तमान में क्या-क्या सुविधा मिल रही है. उनके इस बात का समर्थन विधायक दीपक बीरुआ ने भी किया. जिसके जवाब में मंत्री आलम गीर आलम ने जवाब दिया कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलन में भाग लेने वाले परिजनों को नौकरी देने का काम कर रही है.

    विधायक अमित मंडल ने झारखंड सरकार से सवाल पूछा कि क्या राज्य में 1932 खतियानी लागू हो गयी है. अगर नहीं हुई है तो कब तक लागू हो जाएगी. जिसका जवाब देते हुए रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार इसे लेकर गं‍भीर है. कल भी हमलोगों ने राज्यपाल रमेश बैस इसके लिए मुलाकात की थी. उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द ही वो इस पर विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे.

    विधायक भानू प्रताप शाही ने नियोजन नीति पर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसी नियमावली क्यों बनाई जो हाईकोर्ट में फंस जाएं. जबकि विधि विभाग ने इस पर पहले ही आपत्ति जताई थी. जिस पर विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का काम भाजपा ने किया है. उनकी सरकार की दो नियोजन नीति को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत सरकार की नियोजन नीति को रद्द करा दिया. उन्होंने भाजपा पर राजनीति करने और नौजवानों को बरगलाने का आरोप लगाया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: कांड्रा मुख्य मार्ग पर टेलर गाड़ी ने इनोवा में मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं
    Next Article लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की गला रेत कर हत्या, खून से लथपथ अवस्था में शव क्वार्टर से बरामद

    Related Posts

    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025
    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.