Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 7:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में धान क्रय अधिप्राप्ति योजना की शुरुआत
    झारखंड

    झारखंड में धान क्रय अधिप्राप्ति योजना की शुरुआत

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने धान क्रय अधिप्राप्ति योजना की शुरुआत आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे राज्य में किया। राज्य में 2022- 23 के लिए आठ लाख मैट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। अपने आवास पर डॉ उरांव ने धान क्रय को लेकर राज्य के सभी जिलों के डीएसओ,लैंप्स,पैक्स एवं किसानों की उपस्थिति में धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य की शुरुआत की।मौके पर किसान धान लेकर सीधे लैंप्स एवं पैक्स पहुंच कर सरकार को धान दे रहे हैं। इस दौरान डीएसओ ने 226 प्रखंड में सुखाड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य को पुनरीक्षित करने का अनुरोध किया है, इस पर डा. उरांव ने कहा विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है। धान अधिप्राप्ति लांंिचग के मौके पर विभागीय सचिव हिमानी पांडे,एसएफसी के निदेशक जतीन प्रसाद,अवर सचिव सतीश चंद्र चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    इस मौके पर डा. उरांव ने कहा किसानों को एमएसपी का फायदा पहुंचाना है, बाजार में किसान अपना अनाज नहीं पहुंचा पाते हैं और प्रतिस्पर्धा में वह कहीं टिकते भी नहीं हैं,बहुत कम कीमत मिलता है उनके अनाज का।किसानों से 14-15 सौ रुपये क्विंटल व्यापारी धान खरीदते हैं जिससे उन्हें भारी नुकसान होता है।
    एमएसपी का लाभ किसानों को मिल जाए इसके लिए हम उन्हें 2050 रुपये क्विंटल कीमत देते हैं यानि 500 रुपये ज्यादा। हर साल 15 दिसंबर को सरकार इस योजना की शुरुआत करती है, सभी डीएसओ और फील्ड आफिसर से आग्रह किया है कि पिछले साल जिस प्रकार 97% लक्ष्य पूरा किया गया था इस बार भी निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है, 226 प्रखंड सूखाग्रस्त है, धान इस बार कम हुआ है इसलिए लक्ष्य कम करने की भी जरूरत है जैसा कि डीएसओ ने आग्रह किया है।

    डा. उरांव ने किसानों से अपील किया है कि सरकार के एमएसपी का लाभ उठाएं ,50% धान की कीमत का भुगतान तुरंत किया जाएगा और 50% राशि का भुगतान जब धान राइस मिल में जाएगा तो मिल जाएगा। पैसों की कोई कमी नहीं है पहले पैसों की कमी होती थी लेकिन पिछले साल से सरकार पैसों का इंतजाम कर ली है और किसी भी किसान को पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं है, 50% राशि का भुगतान तुरंत हो जाएगा और 50% राइस मिल में जाने के बाद मिल जाएगा। इसलिए किसानों से अनुरोध है कि बेखौफ होकर अपने नजदीकी लैंप्स पैक्स में धान पहुंचायें और एमएसपी का फायदा उठायें।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की परिकल्पना अब ले रही आकार, सामुदायिक निवेश प्राप्त स्वयं सहायता समूह की संख्या में छह गुना वृद्धि
    Next Article कोयला खनन वाले क्षेत्र की बेहतरी के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले सांसद सेठ

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : 17 प्रत्याशी दावेदारी के लिए तैयार, दाखिल किया नामांकन

    October 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनंजय और अजीत महतो का नाम आंदोलनकारियों की सूची में शामिल करे झारखंड सरकार : देवेंद्रनाथ महतो

    October 21, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में DC ने किया जनता दरबार का आयोजन, कहा: समस्याओं का होगा त्वरित समाधान…

    October 21, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव : 17 प्रत्याशी दावेदारी के लिए तैयार, दाखिल किया नामांकन

    October 21, 2025

    धनंजय और अजीत महतो का नाम आंदोलनकारियों की सूची में शामिल करे झारखंड सरकार : देवेंद्रनाथ महतो

    October 21, 2025

    पाकुड़ में DC ने किया जनता दरबार का आयोजन, कहा: समस्याओं का होगा त्वरित समाधान…

    October 21, 2025

    डोरंडा काली पूजा समारोह का रक्षा राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

    October 21, 2025

    मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार का हमला- राजद के दौर में था भय, हमारे शासन में है भरोसा

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.