Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 1:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»CM सोरेन को राज्यपाल ने लिखा पत्र, मेन रोड हिंसा और रोप-वे हादसे की जांच पूरी कर कार्रवाई करने का दिया आदेश
    झारखंड

    CM सोरेन को राज्यपाल ने लिखा पत्र, मेन रोड हिंसा और रोप-वे हादसे की जांच पूरी कर कार्रवाई करने का दिया आदेश

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. सीएम से कहा है कि रांची मेन रोड हिंसा व त्रिकूट पहाड़ी रोप-वे हादसे की जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई की जाये. राज्यपाल ने लिखा है कि यह आश्चर्यजनक है कि राज्य में हुई ऐसी संवेदनशील घटनाओं की राज्य सरकार की ओर से कोई मॉनिटरिंग नहीं की गयी.

    राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को इन विशेष घटनाओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि 10 अप्रैल 2022 को देवघर जिला के त्रिकूट पहाड़ी पर रोप-वे दुर्घटना हुई थी. इस दुर्घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा 19 अप्रैल 2022 को एक समिति गठित की गयी थी. समिति को दो माह में जांच रिपोर्ट जमा करना था. वहीं रांची में 10 जून 2022 को सांप्रदायिक हिंसा एवं पुलिस फायरिंग की घटना हुई थी. इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा दो वरीय पदाधिकारियों की एक समिति गठित की गयी थी, जिसे दो माह में जांच रिपोर्ट सौंपनी थी. लेकिन संबंधित जांच समितियों द्वारा कोई रिपोर्ट राज्य सरकार को नहीं सौंपी गयी.

    राजभवन द्वारा मुख्य सचिव से इस विषय पर जानकारी मांगी गयी थी. जिसके जवाब में मुख्य सचिव ने सिर्फ देवघर रोप -वे दुर्घटना से संबंधित अधूरा प्रतिवेदन भेजा है. राज्यपाल ने कहा है कि अखबारों में छपी खबरों से मिली सूचनाओं के अनुसार रांची मेन रोड हिंसा की जांच के लिए गठित समिति द्वारा जांच की कार्रवाई बंद कर दी गयी है. इससे इन घटनाओं की जबावदेही तय नहीं होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपाय नहीं किये जा सकेंगे. उन्होंने कहा है कि इन दोनों घटनाओं की जांच अतिशीघ्र पूरा कराते हुए दोषी व्यक्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाये.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePMLA कोर्ट ने होटवार जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को किया कोर्ट तलब
    Next Article रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर डॉ कामेश्वर प्रसाद को मांग पत्र सौंपा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025
    गिरिडीह

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025
    Latest Posts

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025

    BREAKING : सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 मिले वोट

    September 9, 2025

    अंगरक्षक दुर्व्यवहार मामले में दोष साबित हुआ तो ले लेंगे राजनीति से संन्यास : केएन त्रिपाठी

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.