Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 9:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री का रेलवे अधिकारियों पर गंभीर आरोप – अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त हैं अधिकारी
    झारखंड

    मुख्यमंत्री का रेलवे अधिकारियों पर गंभीर आरोप – अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त हैं अधिकारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में अवैध खनन और परिवहन में रेलवे के अधिकारियों की संलिप्तता का बड़ा आरोप लगाया है। बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री ने बताया है कि साहिबगंज समेत अन्य जिलों में अवैध खनन को बढ़ावा देने में रेलवे और इनके पदाधिकरियों की मिलीभगत प्रतीत होती है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इसकी जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति के गठन का निर्णय किया है। इसमें रेलवे से भी सहयोग की अपेक्षा है। फिलहाल अवैध खनन को रोकने में रेलवे के अधिकारी राज्य सरकार को सहयोग नहीं कर रहे हैं।

    अवैध तरीके से खनिज सम्पदा का रेल मार्ग से हो रहा परिवहनमुख्यमंत्री सोरेन का कहना है कि साजिश के तहत रेलवे द्वारा झारखंड के जेआइएमएमएस पोर्टल से अपने पोर्टल एफआइओएस का एकीकरण नहीं किया जा रहा है। बगैर चालान और फर्जी चालान के आधार पर अवैध तरीके से खनिज संपदा का रेल मार्ग से परिवहन किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार ने अवैध खनन एवं इसके परिवहन में रेलवे पदाधिकारियों की संलिप्तता और अन्य सभी संबंधित बिंदुओं की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति के गठन का निर्णय किया है।

    मुख्यमंत्री ने पत्र में रेल मंत्री से रेलवे के पदाधिकारियों को इस उच्चस्तरीय जांच समिति को पूरा सहयोग करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया है।सड़क मार्ग पर निगरानी, आनलाइन व्यवस्था से हो रहा कार्यमुख्यमंत्री ने पत्र में बताया है कि सरकार ने लगातार बैठकों के माध्यम से निर्देश जारी करने, सघन छापामारी अभियान चलाने और प्राथमिकी दर्ज करने, जिला एवं राज्य स्तरीय टास्क फोर्स से सतत निरीक्षण, सूचना तकनीक का उपयोग करते हुए पूर्णत: आनलाइन माध्यम से खनिज प्रबंधन के लिए झारखंड इंटीग्रेटेड माइंस एंड मिनरल्स मैनेजमेंट सिस्टम (जेआइएमएमएस) प्रणाली को प्रभावी किया है।

    जिसके माध्यम से आनलाइन परमिट, ई-चालान, आनलाइन भुगतान होता है। अवैध खनन को सबसे अधिक सहयोग परिवहन करने वालों से मिलता है, क्योंकि बिना परिवहन की सुविधा के कोई भी व्यक्ति खनिज का अवैध खनन नहीं करेगा। सड़क मार्ग से खनिज परिवहन की उचित निगरानी की जा रही है।रेलवे से नहीं मिल रहा सहयोगमुख्यमंत्री ने पत्र में जिक्र किया है कि रेलवे द्वारा अवैध खनन के परिवहन की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में राज्य को कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है।

    राज्य सरकार और इसके पदाधिकारियों के द्वारा रेलवे से अनेकों बार पत्राचार करने के बावजूद बिना चालान के खनिज संपदा के परिवहन के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। अनुरोध के बावजूद रेलवे द्वारा लौह अयस्क को छोड़कर किसी भी अन्य खनिज संपदा के लिए जेआइएमएमएस पोर्टल में इंटीग्रेट नहीं किया गया है। राज्य सरकार ने इस विषय को भारत सरकार के नीति आयोग, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद एवं कोयला मंत्रालय की बैठकों में भी उठाया है। कोयला मंत्री से साथ बैठक में व्यक्तिगत अनुरोध के बावजूद कोयला का परिवहन अभी भी रेलवे के द्वारा जेआइआइएमएस पोर्टल से समायोजन के बगैर किया जा रहा है।

    एफआइओएस प्रणाली से जोड़ा जाएमुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि राज्य सरकार के पोर्टल के द्वारा जारी वैध चालान के बिना कोई भी खनिज का परिवहन नहीं हो, इसको सुनिश्चित करने और अविलंब पोर्टल से रेलवे के प्रणाली को जोड़ने की कार्रवाई की जाए ताकि अवैध खनन से राज्य मुक्त हो सके और झारखंड देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे सके।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछपरा : जहरीली शराब पीने से मारने वालों की संख्या बढ़कर हुई 33, बिहार की गरमाई राजनीति
    Next Article PMLA कोर्ट ने होटवार जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को किया कोर्ट तलब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.