Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 12:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मेंस हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी रांची पहुंची, मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्रॉफी का अनावरण किया
    झारखंड

    मेंस हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी रांची पहुंची, मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्रॉफी का अनावरण किया

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जमशेदपुर के बाद रविवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गयी है. यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस ट्रॉफी का अनावरण किया है. इस मौके पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहां खेल प्रेमी और आम जनता इसको देख रहे हैं. हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा. उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.

    बता दें कि भुवनेश्वर और राउरकेला (ओड़िशा) में आगामी 13 जनवरी, 2023 से मेंस हॉकी वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है. इससे पहले ट्रॉफी अपने देशव्यापी दौरे पर है. ट्रॉफी के जमशेदपुर पहुंचने पर टाटा खेल विभाग के मुकुल चौधरी ने बताया कि विश्वकप के लिए पूरे देश में वातावरण तैयार किया जा रहा है. टाटा खेल विभाग की ओर से इसका जोरदार स्वागत किया गया. मेजबान भारत पुरुष विश्वकप हॉकी में अपना शुरुआती मैच प्रतियोगिता के पहले दिन 13 जनवरी को अपने से कम रैंकिंग के स्पेन के खिलाफ राउरकेला में खेलेगा.

    तीन अलग-अलग धातु से बनी है ट्रॉफी

    हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इतिहास 51 साल पुराना है. इस ट्रॉफी का निर्माण पाकिस्तान में किया गया था. 27 मार्च, 1971 में पाकिस्तानी आर्मी के बशीर मोजिद ने ट्रॉफी का डिजाइन ब्रुसेल (बेल्जियम) में तैयार किया था. इस ट्रॉफी में तीन अलग-अलग धातु हैं. ऊपर का हिस्सा सोना, बीच का हिस्सा सिल्वर और नीचे का हिस्सा आइवरी से बना है.  1971 में पहली बार हॉकी विश्वकप का आयोजन स्पेन में किया गया था. इसमें 10 टीमों ने भाग लिया था.  पाकिस्तान ने मेजबान स्पेन को 1-0 से हराकर पहला हॉकी विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. भारत को तीसरा स्थान मिला था.

    रांची में ट्रॉफी अनावरण के मौके पर इनकी रही उपस्थिति

    इधर, रांची पहुुंची ट्राॅपी के अनावरण के मौके पर सीएम के अलावा मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक वैद्यनाथ राम, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी चयन समिति की सदस्य अंशुता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, महिला हॉकी खिलाड़ी अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और रणधीर कुमार, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह और रांची के जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरविंद राजगढ़िया JCI रांची के नये अध्यक्ष बने, 20 नये निदेशक भी बनाए गये 
    Next Article दुमका : ED की कार्रवाई के बावजूद सरकार को कोई खतरा नहीं-आलमगीर आलम

    Related Posts

    झारखंड

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    July 8, 2025
    क्राइम

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025
    झारखंड

    बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

    July 8, 2025
    Latest Posts

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    July 8, 2025

    ब्राजील पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    July 8, 2025

    असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1

    July 8, 2025

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025

    शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.