Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Oct, 2025 ♦ 2:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : मजदूरी भुगतान को लेकर पलामू टाइगर रिजर्व के मजदूरों ने किया विधायक आवास का घेराव, सौंपा मांगपत्र
    झारखंड

    पलामू : मजदूरी भुगतान को लेकर पलामू टाइगर रिजर्व के मजदूरों ने किया विधायक आवास का घेराव, सौंपा मांगपत्र

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू। पलामू टाइगर रिजर्व में कार्यरत मजदूरों ने झारखंड वन श्रमिक यूनियन के तत्वाधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को विधायक रामचंद्र सिंह के आवास पर घेराव किया। इस दौरान लंबित मजदूरी भुगतान को अविलंब कराने की मांग की गयी। साथ ही यह कहा गया कि जबसे पलामू टाइगर रिजर्व में मजदूर के रूप में कार्यरत है। अब तक कभी भी नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    पीटीआर के मजदूर जंगल और जानवर बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर रात दिन मेहनत करते रहते हैं। बावजूद इसके वन प्रबंधन के द्वारा मजदूरी भुगतान में सक्रियता नहीं दिखाई जाती है। समय पर मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण कई मजदूरों के घरों में चूल्हे भी नहीं जल पाते हैं। इतना ही नहीं पैसे के अभाव होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष अप्रैल से लेकर नवंबर तक मजदूरी भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत व राज्य सरकार के द्वारा भुगतान होता है। लेकिन वहां से राशि विमुक्त नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है. इसके लिए विभागीय पदाधिकारी भी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान विधायक से उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर पूरा करने की मांग की गयी। जिसके बाद विधायक रामचंद्र सिंह ने सभी मजदूरों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे जायज है और वह वन श्रमिकों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान को लेकर जहां भी कोई अड़चन है उसे दूर कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मजदूरों का भुगतान समय हो इसके लिए वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बातों को रखेंगे। आश्वासन के बाद वहां पहुंचे करीब 300 से अधिक मजदूरों ने मांग पत्र सौंप कर कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री मोबिन अंसारी ने की। बता दें कि पलामू टाइगर रिजर्व के मजदूर अपने मजदूरी के भुगतान को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पिछले हफ्ते इसे लेकर बैठक हुई थी जिसमें विधायक विधायक आवास के घेराव करने का निर्णय लिया गया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, शादीशुदा महिला सहमति से शारीरिक संबंध के बाद यौन शोषण का आरोप नहीं लगा सकती
    Next Article वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार मामले में कोलकाता पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ करेगी सीबीआई

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, कब से कब तक… जानें

    October 6, 2025
    कोडरमा

    लापता व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मिली ला’श, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    October 6, 2025
    चाईबासा

    ‘झारखंड नायक’ की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, जाम कर डाला NH-75E

    October 6, 2025
    Latest Posts

    रेल-टेका आंदोलन के पीड़ितों की न्यायिक लड़ाई का खर्च उठाएगी आजसू पार्टी : सुदेश महतो

    October 6, 2025

    7 अक्टूबर को होगा रक्षा विनिर्माण सम्मेलन, रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

    October 6, 2025

    चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, कब से कब तक… जानें

    October 6, 2025

    लापता व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मिली ला’श, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    October 6, 2025

    मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल, दरभंगा की अलीनगर सीट से लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव

    October 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.