Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 1:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के सरकारी स्कूलों में पाए गए 100 से ज्यादा ‘फर्जी गुरुजी’
    झारखंड

    झारखंड के सरकारी स्कूलों में पाए गए 100 से ज्यादा ‘फर्जी गुरुजी’

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । झारखंड के सरकारी स्कूलों में सैकड़ों पारा शिक्षक (सहायक शिक्षक) फर्जी प्रमाण पत्रों पर पिछले कई सालों से नौकरी कर रहे थे। ऐसे 100 सहायक शिक्षकों की पहचान की जा चुकी है। अनुमान है कि ऐसे पारा शिक्षकों की संख्या 400 से भी ज्यादा हो सकती है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त करने और उनके खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी कर रही है। प्रमाण पत्रों के फजीर्वाड़े का यह मामला तब पकड़ में आया, जब सरकार के निर्णय के अनुसार झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (जेईपीसी) ने राज्य में कार्यरत लगभग 62318 पारा शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया कुछ महीने पहले शुरू की। सभी पारा शिक्षकों को 5 दिसंबर तक अपने प्रमाण पत्र जमा करने को निर्देश दिया गया था।

    बताया गया है कि 227 पारा शिक्षकों ने कल आखिरी तारीख की देर शाम तक अपने सर्टिफिकेट नहीं जमा किए। इनमें से 52 ऐसे निकले, जिन्होंने सर्टिफिकेट जमा करने के बदले नौकरी से इस्तीफे का पत्र जमा कर दिया। लगभग 44 हजार 500 पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच पूरी की जा चुकी है। इनमें से 48 ऐसे हैं, जिनके प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, जबकि 50 से ज्यादा ऐसे हैं जिनके सर्टिफिकेट संदेह के दायरे में हैं। इनमें से कई अभ्यर्थियों ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से निर्गत प्रमाण पत्र जमा किए थे। अभी 17 हजार से ज्यादा पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच चल रही है। जेईपीसी ने पहले ही नोटिस जारी कर कहा था कि 5 दिसंबर तक जो पारा शिक्षक अपने सर्टिफिकेट सत्यापन के लिए जमा नहीं करेंगे, उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

    बता दें कि सरकार ने पारा शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी के लिए आकलन परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। इस परीक्षा में वैसे पारा टीचर ही बैठ पाएंगे, जिनके सर्टिफिकेट का सत्यापन हो चुका है। राज्य में वर्ष 2003-4 से ग्राम शिक्षा समितियों की अनुशंसा पर एक फिक्स मानदेय पर लगभग 81 हजार पारा शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। अब इनकी संख्या 62,318 रह गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिन पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, उनकी बर्खास्तगी के लिए उपायुक्तों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा जा रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल : दक्षिण 24 परगना में तृणमूल नेता के घर बमबारी-गोलीबारी, पलंग के नीचे छुपकर बचाई जान
    Next Article झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, शीतलहरी ने बढ़ाई कंपकंपी

    Related Posts

    क्राइम

    सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

    July 7, 2025
    खेल

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025
    झारखंड

    सावन के महीने में मंगला गौरी और सोमवारी व्रत कब, यहां देखें पूरी डिटेल्स

    July 7, 2025
    Latest Posts

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड : बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DGP ने कहा- जल्द होगा खुलासा

    July 7, 2025

    सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

    July 7, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025

    सावन के महीने में मंगला गौरी और सोमवारी व्रत कब, यहां देखें पूरी डिटेल्स

    July 7, 2025

    CM नीतीश ने 7468 नवनियुक्त ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.