Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 10:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार: पारिवारिक विवाद में ससुराल में रह रहे युवक ने अपने मुंह में डायनामाइट लगाकर किया विस्फोट, मौके पर मौत
    झारखंड

    लातेहार: पारिवारिक विवाद में ससुराल में रह रहे युवक ने अपने मुंह में डायनामाइट लगाकर किया विस्फोट, मौके पर मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। बताया जाता है कि गारू थाना क्षेत्र के कोरबाटोली गांव में एक सिरफिरे ने अपने मुंह में डायनामाइट लगाकर मोबाइल के बैटरी से विस्फोट कर लिया है। इस घटना में सिरफिरे की मौत हो गयी। मृतक चरितर सिंह मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और तनाव में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    क्या है मामला

    दरअसल,चरितर सिंह पत्थर खदान में मजदूरी का काम करता था। उसकी ससुराल गारू थाना क्षेत्र के कोरबाटोली गांव में है। पिछले 15-20 दिनों से वह अपने ससुराल में ही रह रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर उसका घरवालों से विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपने साथ लाये डायनामाइट को मुंह में लेकर मोबाइल के बैटरी के सहारे विस्फोट कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन की। छानबीन के क्रम में पुलिस को मृतक के बैग से एक और डायनामाइट बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

    इस दौरान पुलिस ने मृतक के ससुराल वालों से पूछताछ की। मृतक की सास रामकली देवी ने बताया कि चरितर सिंह पिछले कई दिनों से ससुराल में ही रह रहा था। वह बार-बार ऐसी हरकत करता था। जिससे लोग परेशान हो जाते थे। इसी बीच आज उसने अपने बैग से कुछ निकालकर अपने मुंह में रखा और मोबाइल के बैटरी के सहारे विस्फोट करा दिया। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गयी थी। हालांकि मृतक के सास ने बताया कि विस्फोटक उसके पास कहां से आया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

    वहीं घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस इस बिंदु को प्रमुखता से जांच कर रही है कि आखिर मृतक के पास डायनामाइट कहां से आया। बताया जाता है कि इस डायनामाइट का उपयोग अक्सर पत्थर अथवा कोयले की खदान में विस्फोट के के लिए किया जाता है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सभी जिलों के तापमान में आ रही है गिरावट, बदल रहा है मौसम का मिजाज
    Next Article हजारीबाग : पुलिस ने किया 20 किलो के केन बम को डिफ्यूज, संघन छापेमारी जारी

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025: भीड़भाड़ वाले दिनों में नहीं मिलेगा ‘शीघ्र दर्शनम पास’

    July 8, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    July 8, 2025
    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट

    July 8, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : अवैध हथियार सप्लायर राजा मुठभेड़ में मा’रा गया

    July 8, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार

    July 8, 2025

    श्रावणी मेला 2025: भीड़भाड़ वाले दिनों में नहीं मिलेगा ‘शीघ्र दर्शनम पास’

    July 8, 2025

    झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.