Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jun, 2025 ♦ 1:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका: चर्चित भागवत राउत हत्याकांड केस में सभी 7 आरोपी दोषी करार, 22 नवंबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई
    झारखंड

    दुमका: चर्चित भागवत राउत हत्याकांड केस में सभी 7 आरोपी दोषी करार, 22 नवंबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका : चर्चित भागवत राउत हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय लक्ष्मण प्रसाद की अदालत ने सभी 7 आरोपियों को दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर अब 22 नवंबर को सुनवाई होगी. भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत पर उन्हीं के घर के सामने वर्ष 2016 की रात में हमला हुआ था. अस्पताल में एडमिट करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर करने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी थी. अदालत द्वारा आज गुरुवार को आरोपियों को धारा 302, 120 बी, 34 तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया है.

    2016 में बीजेपी नेता को मारी गयी थी गोली

    भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत पर उन्हीं के घर के सामने 3 मई 2016 की रात में हमला हुआ था. उनके सीने में 2 गोली मारी गयी थी. उसी समय उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था, पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी थी. इस मामले में पप्पू राउत, नारायण हरि, किशोर यादव, शिशुपाल राउत, शम्भु राउत, विप्लव शर्मा और मुन्ना दुबे को आरोपी बनाया गया था.

    22 नवंबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई

    भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत हत्या मामले में दोषी करार दिया जा चुका पप्पू राउत हत्याकांड के बाद से ही जेल में है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तो हुई थी, पर जमानत मिल गयी थी और वे जेल से बाहर ही थे. इन्हें अदालत द्वारा आज दोषी करार दिया गया. इसके साथ ही इन्हें जेल भेज दिया गया. अदालत अब 22 नवंबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिबू सोरेन की अध्यक्षता में बनी झारखंड राज्य समन्वय समिति के इन सदस्यों को मिला मंत्री का दर्जा
    Next Article पाकुड़: प्रेमिका को मेला घुमाने के बहाने जंगल ले गया, फिर चाकू से गोद कर की निर्मम हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बहरागोड़ा में हाइवा और गैस टैंकर की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल…

    June 26, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के मानगो में हुई जदयू की समीक्षा बैठक, प्रशासन पर साधा निशाना…

    June 26, 2025
    झारखंड

    बोकारो में डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल से रच रहा था साजिश

    June 26, 2025
    Latest Posts

    महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह

    June 26, 2025

    बहरागोड़ा में हाइवा और गैस टैंकर की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल…

    June 26, 2025

    जमशेदपुर के मानगो में हुई जदयू की समीक्षा बैठक, प्रशासन पर साधा निशाना…

    June 26, 2025

    बोकारो में डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल से रच रहा था साजिश

    June 26, 2025

    जमशेदपुर में बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार…

    June 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.