Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 11:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए
    झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2022Updated:November 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सरकार ने राज्य के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।
    झारखण्ड के मूलवासियों-आदिवासियों को सशक्त पहचान देने के लिए 1932 का खतियान और सरना धर्म कोड को लागू किया गया है। सरकार ने दोनों विधेयक को विधानसभा से पारित करवा नौवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु केंद्र सरकार को भेजा है। ताकि यहां के ओबीसी को आरक्षण, मूलवासियों-आदिवासियों को 1932 की पहचान और सरना धर्म कोड मिले। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री सरायकेला में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य के मानकी, मुंडा समेत सामाजिक अगुवा
    को सरकार आवास देने का कार्य भी जल्द करेगी।

    सरकार को खुशी, लोगों की समस्याओं का अब समाधान हो रहा है

    मुख्यमंत्री ने कहा गांव- गांव, पंचायत-पंचायत में शिविर लगाकर सरकार लोगों को उनका अधिकार दे रही है। आपकी सरकार शुरू किए गए कार्यों को मंजिल तक पहुंचाने की मंशा रखती है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार को लेकर लोगों के बीच उल्लास का माहौल है। राज्य के मूलवासी आदिवासी की परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है। अगर आप सभी इन योजनाओं का लाभ लेते हैं तो झारखण्ड आगे बढ़ेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सरकार मजबूत करना चाहती है। अबतक सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 46 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। 20 वर्ष में आखिर क्या कार्य हुए, जो इतने आवेदन आ रहें हैं। सरकार खुश है, कि लोगों की समस्याओं का अब समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्यवासी एक हाथ बढ़ाएं, आपके दोनों हाथ को सरकार थाम आपको आगे बढ़ाएगी।

    अब बिचौलियों की जरूरत नहीं, अपना मार्ग प्रशस्त करें

    मुख्यमंत्री ने कहा पेंशन योजना से बिचौलियों को सरकार ने पेंशन के रास्ते से हटा दिया। अब सभी को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। सरकार स्वरोजगार के लिए लोन उपलब्ध करा रही है। जिसके जरिए जरूरतमंद स्वरोजगार अपना कर अपने स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करें।

    देश -विदेश में देंगे शिक्षा

    मुख्यमंत्री ने कहा राज्य के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार मदद करेगी। सरकार उन्हें योजनाओं से जोड़कर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहयोग करेगी। साथ ही, अगर कोई प्रतिभाशाली स्टुडेंट विदेश में पढ़ाई करना चाहता है तो उसे भी सरकार मदद करेगी।
    निजी क्षेत्र के उपक्रमों में 75 प्रतिशत आरक्षण मूलवासी आदिवासी प्राप्त हो इसके लिए अलग से शिविर आयोजित किया जायेगा। ताकि उनको उनका अधिकार मिल सके।

    इस अवसर पर मंत्री श्री चंपाई सोरेन, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक ईचागढ़ श्रीमती सबिता महतो, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे,
    जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष डा. शिवेंदु महतो, कोल्हान आयुक्त, डीआईजी कोल्हान एवं सरायकेला – खरसावां जिला के वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति आगमन को लेकर DSP रैंक के 40 अफसरों की आज से तैनाती
    Next Article राष्ट्रपति का रांची आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, 14-15 नवंबर के लिए बनाया गया नया ट्रैफिक प्लान

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में भीषण लगी आग , दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक

    October 23, 2025
    झारखंड

    दुमका एयरपोर्ट परिसर में लगी आ’ग, दमकल टीम ने काबू पाया

    October 23, 2025
    झारखंड

    ACB की जांच में खुलासा : विनय सिंह ने दुबई में इन्वेस्ट किए करोड़ों रुपए

    October 23, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में भीषण लगी आग , दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक

    October 23, 2025

    पटना के बेऊर जेल में छापेमारी से हड़कंप, मोबाइल फोन और ईयरबड बरामद

    October 23, 2025

    दुमका एयरपोर्ट परिसर में लगी आ’ग, दमकल टीम ने काबू पाया

    October 23, 2025

    ACB की जांच में खुलासा : विनय सिंह ने दुबई में इन्वेस्ट किए करोड़ों रुपए

    October 23, 2025

    जैप-2 जवान की संदिग्ध मौ’त, फंदे से लटका मिला श’व

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.