Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Nov, 2025 ♦ 11:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स में पंकज मिश्रा से मिलने वालों की सूची तैयार, ईडी करेगी पूछताछ
    झारखंड

    रिम्स में पंकज मिश्रा से मिलने वालों की सूची तैयार, ईडी करेगी पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2022Updated:November 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा से रिम्स के पेइंग वार्ड में मिलने जाने वाले लोगों से भी ईडी पूछताछ करेगी। बताया जाता है कि रिम्स में भर्ती पंकज मिश्रा से पेइंग वार्ड में 12 अनजान लोगों के आने-जाने की जानकारी ईडी को मिली है। पेइंग वार्ड के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज को ईडी ने खंगालना शुरू कर दिया है।

    रिम्स प्रबंधन से मिले सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच में 29 जुलाई से अबतक पंकज मिश्रा से करीब 12 अनजान लोगों के मुलाकात करने की जानकारी ईडी को मिली है। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने पंकज मिश्रा से पेइंग वार्ड में जाकर मुलाकात की, उन्हें ईडी जल्द ही समन कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

    बताया जाता है कि ईडी को सूचना मिली थी कि पंकज मिश्रा से कई लोग मिलने आ रहे हैं। इसमें कुछ हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं। पंकज मिश्रा से जो लोग उनके पेइंग वार्ड में मिलने आते थे वे अपने मोबाइल से उसे राज्य के कुछ बड़े अधिकारियों से बात करवाते थे। इसके बाद ही ईडी ने रिम्स से 29 जुलाई से लेकर अबतक का सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी, लेकिन शुरू में रिम्स ने सिर्फ एक महीने का ही सीसीटीवी फुटेज ईडी को उपलब्ध कराया था। लेकिन ईडी के दबाव के बाद रिम्स प्रबंधन ने 29 जुलाई से लेकर अबतक का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया है।

    ईडी ने 20 अक्टूबर को पंकज मिश्रा के दो सहयोगियों चंदन यादव और सूरज पंडित को अपने मोबाइल से कई हाई प्रोफाइल लोगों से बात कराते पकड़ा था। दोनों पंकज मिश्रा के ड्राइवर हैं।

    14 नवंबर को पंकज मिश्रा के स्वास्थ्य का रिव्यू रिम्स में किया जायेगा। पंकज मिश्रा ने पीएमएलए की अदालत में जमानत की याचिका दायर की, जिसकी सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : बाल गृह से संचालक को चकमा देकर तीन बच्चे फरार  
    Next Article Breaking News पुंदाग में युवती की हत्या मामले का 48 घंटे के अंदर खुलासा, आरोपी पति इकबाल गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नशे का धंधा चला रहा था पूरा परिवार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…

    November 5, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 22 प्रत्याशियों पर गिर सकती है गाज, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    November 5, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में अपहरण कांड का खुलासा, अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    November 5, 2025
    Latest Posts

    रांची में नशे का धंधा चला रहा था पूरा परिवार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…

    November 5, 2025

    झारखंड में 22 प्रत्याशियों पर गिर सकती है गाज, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    November 5, 2025

    जामताड़ा में अपहरण कांड का खुलासा, अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    November 5, 2025

    JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में बाबूलाल मरांडी ने सरकार और CID पर लगाए आरोप

    November 5, 2025

    बोकारो में हाइवा ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

    November 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.