Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू : CM सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- हमें न पढ़ाए नैतिकता का पाठ, पहले खुद को देखे
    झारखंड

    पलामू : CM सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- हमें न पढ़ाए नैतिकता का पाठ, पहले खुद को देखे

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : मेदिनीनगर स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत किया. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. कहा आपने गुजरात मॉडल देखा. वहां मोरबी में पुल टूटा. सौ से अधिक लोग काल के गाल में समा गये. वहां भाजपा की सांठगांठ की वजह से ऐसा हुआ. ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए थे और यह हमें नैतिकता सीखा रहे हैं. कहा कि हमें न सिखाए नैतिकता का पाठ. पहले अपने गिरेबान में झांके. कहा कि अपना काला मुंह छिपाने के लिए यह अब इधर-उधर छापों का खेल खेल रहे हैं.

    पूर्व की सरकारों ने 20 साल तक राज्य की जनता को सिर्फ ठगा

    उन्होंने कहा की मेरी सरकार गरीबों की आंसू पोछने का काम कर रही है. इसलिए मुझे सजा दिया जा रहा है. राजनीतिक तौर पर जमीन से कटे हुए और हारे हुए लोगों की पार्टी ने संवैधानिक संस्थाओं की आड़ में डराने का काम काम कर रही है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं. भाजपा की हर कृत्य जो एक आदिवासी के साथ हो रहा है उसका जवाब 2019 में जनता दी थी और आगे भी जनता ही देगी. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए उनके कार्यकाल में हुए योजनाओं में गड़बड़ी का जिक्र किया और कहा कि पूर्व की सरकार 20 वर्षों तक झारखंड की भोली-भाली जनता को ठगने और लूटने का काम किया है.

    आने वाली पीढ़ी का संवार रहे भविष्य

    सीएम ने कहा कि किशोरियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है, ताकि बच्चियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके. इस योजना से नौ लाख बच्चियों को जोड़ने का लक्ष्य तय है. अभी तक हमने करीब 1.50 लाख बच्चियों को इस योजना से जोड़ लिया है. उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए खाका तैयार कर रहे हैं.

    15 नवंबर से कुछ मॉडल स्कूल होगी शुरू

    उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्मार्ट स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है. राज्य के गरीब बच्चों के लिए निजी स्कूल की तर्ज पर स्कूल सरकार तैयार कर रही है.  राज्य में 15 नवंबर से कुछ मॉडल स्कूलों को चालू कर दिया जाएगा, जिससे निजी स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा वहां के बच्चों को नि:शुल्क मिलेगी.

    पेंशन देने से आनाकानी करने वाले अधिकारी नपेंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विभिन्न योजनाओं से लोगों को जोड़कर स्वावलंबी बनाने का काम किया जा रहा है। बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला, दिव्यांग जनों को पेंशन उपलब्ध करायी जा रही है. कहा कि जिस बुजुर्ग को पेंशन नहीं मिल रहा है. वे अपने प्रखंड कार्यालय जाएं. अगर उनको पेंशन देने से मना किया जाएगा, तो संबंधित पदाधिकारी सस्पेंड होगा. सभी को पेंशन देने का संकल्प सरकार ने लिया है. यह देश का पहला राज्य है, जहां सभी जरूरतमंद को पेंशन दिया जा रहा है.

    इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास एवं उद्घाटन

    सीएम हेमंत सोरेन ने 24 योजनाओं का उद्घाटन और 33 योजनाओं की आधारशिला रखी. इस दौरान 142 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया. सीएम ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, राशन कार्ड, भूमि पट्टा आदि का भी वितरण किया. इस दौरान रानीताल जलाशय योजना के पुनरुद्धार, स्वास्थ्य केंद्र नौडीहा बाजार, तोलरा, पांडु, सदर अस्पताल स्थित 100 बेड का वार्ड, मलय डैम पर्यटकीय विकास कार्य समेत कई रोड का भी उद्घाटन किया.  इसके अलावा चैनपुर, हुसैनाबाद, पांकी में सरोवर निर्माण और मरम्मत, तरहसी, पाटन, पांकी, मनातू में चेक डैम निर्माण, छत्तरपुर में शवदाह गृह, नक्सल इलाकों में पांच पुल, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में मरीन ड्राइव, नगर निगम के विभिन्न चौक चौराहों की सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी. सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पहले चरण में पलामू में एक लाख आवेदन मिले थे, जिसमें से 65 हजार का निष्पादन हो गया है. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 238 लोगों को ऋण दिया गया है जबकि 2000 आवेदन मिले हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार: एक लाख का इनामी नक्सली जितेंद्र गंझू उर्फ जीवन जी गिरफ्तार
    Next Article रांची : 20 थाना प्रभारियों का तबादला, सपन बने रातू थानेदार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    Latest Posts

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.