Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 2:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार: एक लाख का इनामी नक्सली जितेंद्र गंझू उर्फ जीवन जी गिरफ्तार
    झारखंड

    लातेहार: एक लाख का इनामी नक्सली जितेंद्र गंझू उर्फ जीवन जी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: चंदवा थाना की पुलिस ने एक लाख का इनामी नक्सली जितेंद्र गंझू उर्फ जीवन जी (26 वर्ष) पिता सघन गंझू को गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था. चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधीमाटी गांव स्थित घर से छापामारी कर जितेंद्र गंझू उर्फ जीवन जी (26 वर्ष) पिता सघन गंझू को गिरफ्तार किया गया.

    रवींद्र गंझू दस्ते का सदस्य रहा है गिरफ्तार नक्सली

    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली माओवादी रवींद्र गंझू दस्ते का सदस्य रहा है. उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ श्री मिश्र कर रहे थे. उनके अलावा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक नारायण यादव, दिव्य प्रकाश, सुनील टूटी, मो शाहरुख अंसारी, अरविंद कुमार सिंह के अलावे सेट-01 लातेहार व लातेहार सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.

    पहले भी पांच लाख का इनामी नक्सली विराज गंझू हो चुका है गिरफ्तार

    बता दें कि इससे पहले पुलिस ने नक्सली संगठन TSPC के पांच लाख का इनामी नक्सली विराज गंझू समेत अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली विराज के पास से AK-47 समेत कई गोली बरामद किया था. बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली विराज गैंगस्टर अमन साव के साथ नेपाल में ट्रेनिंग ले चुका है. गिरफ्तार नक्सली विराज के खिलाफ चतरा के अलावा चंदवा, बालूमाथ अौर लातेहार थाने में कई मामले दर्ज हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : पूर्व खनन पदाधिकारी के घर IT का छापा, खंगाले कागजात
    Next Article पलामू : CM सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- हमें न पढ़ाए नैतिकता का पाठ, पहले खुद को देखे

    Related Posts

    झारखंड

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025

    पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.