Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 5:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बगोदर: एक हजार रुपए के लिए भाई ने ली भाई की जान, आरोपी भाई गिरफ्तार
    झारखंड

    बगोदर: एक हजार रुपए के लिए भाई ने ली भाई की जान, आरोपी भाई गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बगोदर : बुधवार को एक हजार रुपए के लिए भाई की जान ले ली। पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। मृतक का नाम मुकेश मंडल है। हत्यारे भाई का नाम अजय मंडल है।

    मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

    मृत मुकेश मंडल की पत्नी रीना देवी ने बगोदर थाना में देवर अजय मंडल के खिलाफ लिखित शिकायत की है। इसमें कहा गया कि मेरे पति ने अपने भाई से दीपावली के समय एक हजार रुपए कर्ज के रूप में लिये थे। इसके बाद वे ट्रक लेकर चले गए थे। बुधवार को ही घर वापस लौटे। इसी बीच अजय मंडल कर्ज में लिए गए एक हजार रुपए मांगने लगा। इसी मामले में पहले कहा- सुनी और मामूली मारपीट हुई। तब लोगों ने दोनों को शांत करा दिया।

    लेकिन कुछ देर के बाद अजय मंडल दोबारा आ धमका और मुकेश मंडल के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। इससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आनन- फानन में मुकेश को बगोदर सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर आरोपी अजय मंडल को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    बगोदर थाना हाजत में उसे बंद रखा गया है। जहां वह गंदी- गंदी गालियां बक रहा था। आरोपी के विषय में कहा जाता है कि वह सनकी मिजाज का है। बगोदर में वह मोटिया मजदूर का काम करता है। घटना के बाद मुकेश मंडल की पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि मुकेश के तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। पांच भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था जबकि आरोपी अजय मंडल सबसे छोटा है।

    इधर घटना की सूचना मिलने पर विधायक विनोद कुमार सिंह, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो, इंनौस नेता संदीप जायसवाल आदि शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजरात : विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, दो चरण में होंगे चुनाव, 1 और 5 दिसंबर को मतदान; 8 को नतीजे
    Next Article मुख्यमंत्री सोरेन ने राजधानी में शक्ति प्रदर्शन किया, ED को चुनौती दी हिम्मत है, तो आकर मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ

    Related Posts

    झारखंड

    पाकिस्तान से हथियार मंगा रहे गैंगस्टर, सीएम कराएं उच्चस्तरीय जांच : बाबूलाल

    October 23, 2025
    क्राइम

    नवविवाहिता का श’व कुएं से बरामद, ससुराल वाले फरार

    October 23, 2025
    झारखंड

    झारखंड में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, NDRF और प्रशासन अलर्ट

    October 23, 2025
    Latest Posts

    पाकिस्तान से हथियार मंगा रहे गैंगस्टर, सीएम कराएं उच्चस्तरीय जांच : बाबूलाल

    October 23, 2025

    नवविवाहिता का श’व कुएं से बरामद, ससुराल वाले फरार

    October 23, 2025

    झारखंड में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, NDRF और प्रशासन अलर्ट

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में छठ महापर्व की तैयारियां पूरी, सूर्य मंदिर समिति देगी 1100 व्रतियों को मुफ्त पूजन सामग्री

    October 23, 2025

    बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब एक साथ चार नॉमिनी कर सकेंगे नामांकन

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.