Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 9:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनतेरस को देखते हुए राजधानी में 1000 अतिरिक्त फोर्स तैनात, रहेगी असामाजिक तत्वों पर नजर
    झारखंड

    धनतेरस को देखते हुए राजधानी में 1000 अतिरिक्त फोर्स तैनात, रहेगी असामाजिक तत्वों पर नजर

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राजधानी रांची में धनतेरस और दीपावली पर पुलिस अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो धनतेरस पर विशेष तौर पर गहने और बर्तनों की दुकानों के आसपास नजर रखेंगे।

    एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को बताया कि पुलिस के जवानों को बड़े दुकानों और व्यवसायिक इलाकों के आसपास लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए हर इलाके की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीसीआर और टाइगर बाइक दस्ते को गली मोहल्लों में भी गश्ती करने का निर्देश दिया गया है।

    किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में 14 स्थानों पर अग्निशमन वाहन और 13 स्थानों पर एंबुलेंस की तैनाती की गई है। साथ ही राजधानी के पांच स्थानों अल्बर्ट एक्का चौक, पिस्का मोड़, बिरसा चौक, चांदनी चौक और कांके चौक में क्यूआरटी टीम की तैनाती की गई है। धनतेरस की शाम को भीड़-भाड़ के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रात 11:00 बजे तक तैनात रहने का आदेश भी दिया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रम मंत्री के पुत्र पर 16 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का लगा आरोप
    Next Article मनी लाउंड्रिंग के आरोपी डाहू यादव और सुनील यादव के खिलाफ ईडी ने जारी किया गैर जमानती वारंट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.