Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 3:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज : CISF जवान ने पत्नी को गोली मारी, बेहतर उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर
    झारखंड

    साहिबगंज : CISF जवान ने पत्नी को गोली मारी, बेहतर उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज:  सकरीगली स्टेशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले शिवजी प्रसाद गुप्ता की बेटी गुड़िया कुमारी को दामाद द्वारा गोली मारी गई है. पत्नी पर फायरिंग से गोली उसके जबड़े को चीरती हुई गलफड़ा फंस गयी है. लहूलुहान की स्थिति महिला को परिजनों द्वारा जिला सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया है. महिला की हालत काफी नाजुक है. सीआईएसएफ जवान ने पत्नी को गोली मारी है. पारिवारिक विवाद में फायरिंग की बात सामने आई है.

    इस घटना को लेकर लड़की के पिता शिवजी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 2019 में बिहार के मुंगेर जिला में सीआईएसफ का जवान लाल बहादुर शाह से उनकी पुत्री की शादी हुई थी. आगे बताया कि जब वो केरल में एयरपोर्ट पर तैनात था तो पत्नी को भी साथ में लेकर गया. वो मेरी बेटी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था. दहेज की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत पर उसे 3 महीने की जेल की सजा हुई थी. साहिबगंज मंडल कारा से ही हमें और हमारी बेटी को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.

    लड़की के पिता ने आगे कहा कि जेल से छूटने के बाद मेरा दामाद दो बाइक पर तीन लोग, जिसमें दामाद लाल बहादुर साह, बहनोई शिशुपाल और भाई संजय साह रविवार सुबह 9:00 बजे घर पहुंचा. घर का दरवाजा खुलवाया, जिसमें बड़ा बेटा और छोटा बेटा को लोहे से मारा, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद वो घर में घुसकर मेरी बेटी पर सामने से गोली चलाई. लेकिन संयोगवश गोली लड़की के जबड़े से होते हुए गले में जाकर लग गयी. पिता का आरोप है कि नगर थाना में संभावित घटना को लेकर सूचना दी गयी थी. लेकिन पुलिस ने इस पर गंभीरता रूप से अमल नहीं किया. अगर पुलिस द्वारा मौका रहते कार्रवाई की जाती तो आज हमारी बेटी इस अवस्था में नहीं होती. पिता ने बताया कि मेरी बेटी का 2 वर्ष का लड़का है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी की
    Next Article पलामू : जमीन विवाद में एक शख्स ने अपने चचेरे भाई को गोली मारी, MMCH में भर्ती

    Related Posts

    खूंटी

    BDO ने खाद-बीज दुकानों का किया औचक निरीक्षण, कई एक्सपायर्ड सामान बरामद

    July 4, 2025
    जमशेदपुर

    स्कूल ड्रेस पहने फंदे से लटकी मिली छात्रा, आठवीं में करती थी पढ़ाई…

    July 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सर्किल इंस्पेक्टर के घर डकैती कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 4, 2025
    Latest Posts

    BDO ने खाद-बीज दुकानों का किया औचक निरीक्षण, कई एक्सपायर्ड सामान बरामद

    July 4, 2025

    स्कूल ड्रेस पहने फंदे से लटकी मिली छात्रा, आठवीं में करती थी पढ़ाई…

    July 4, 2025

    BPSC 71वीं परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी PT

    July 4, 2025

    कढ़ी पत्ते : सेहत का खजाना, जानें इसके गजब के फायदे

    July 4, 2025

    सर्किल इंस्पेक्टर के घर डकैती कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.