Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 8:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»Breaking News गिरिडीह : तीन जिलों में आतंक का पर्याय बना एनएसपीएम संगठन का सरगना उमेश गिरी गिरफ्तार, 30 से ज्यादा मामलों में थी पुलिस को तलाश
    झारखंड

    Breaking News गिरिडीह : तीन जिलों में आतंक का पर्याय बना एनएसपीएम संगठन का सरगना उमेश गिरी गिरफ्तार, 30 से ज्यादा मामलों में थी पुलिस को तलाश

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2022Updated:October 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/गिरिडीह। झारखंड के तीन जिलों(गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो) में आतंक का पर्याय बना एनएसपीएम संगठन का सरगना उमेश गिरी को पकड़ने में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार उमेश गिरी को पुलिस अपहरण, हत्या, लेवी वसूलना, रंगदारी और फायरिंग कर धमकी देने जैसे जघन्य मामलों में तलाश रही थी। गिरिडीह एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना पर यह सफलता मिली है।गिरिडीह एसपी की स्पेशल टीम ने उमेश गिरी बगोदर स्थित बिस्माइल जंगल से गिरफ्तार किया है।

    उक्त जानकारी का खुलासा करते हुए एसपी गिरिडीह अमित रेणु ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी कि कुख्यात उमेश गिरी की तलाश में पुलिस की टीम ने कई राज्यों में भी छापेमारी की थी। लेकिन हमेशा पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। फिर सूचना मिली कि विष्णुगढ़ गोरहर बोगदर क्षेत्र में दिखाई दिया है। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की और जंगल से पकड़ा है। पुलिस को छापेमारी के दौरान उमेश के पास से दो पीस देशी कट्टा, 8 एमएम का 9 जिंदा कारतूस और 7.65 एमएम का 4 पीस जिंदा कारतूस मिला है।

    उन्होंने कहा कि उमेश गिरी के पकड़ाने के बाद पूरे गिरोह का खात्मा हो गया है। इस गिरोह के सभी सदस्यों को जेल भेजा गया है। वहीं, भारी मात्रा में हथियार और गोली भी पूर्व में जप्त किया गया था।

    इन-इन घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की उमेश गिरी नेएसपी ने बताया कि एनएसपीएम संगठन का सरगना उमेश गिरी कई बड़े घटना का अंजाम दे चुका है। जिसमें बगोदर थाना अंतर्गत लेवी नहीं देने पर शमशेर आलम के निर्माणाधीन अस्पताल से उन्हें अपहरण करना, मुखिया ललन मेहता के पैर में गोली मारने की घटना, बैंक से पैसा निकाल कर अपने गांव जा रहे मिनी बैंक संचालक से हथियार के बल पर रुपए लूटने की घटना, संगठन का दहशत फैलाने के लिए बगोदरडीह पेट्रोल पंप पर फायरिंग गोलीबारी की घटना, अटका में तारा पंजाब लाइन होटल में फायरिंग गोलीबारी की घटना, मुखिया घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहन पर गोली चलाने की घटना, जलापूर्ति योजना के अंतर्गत कार्य करा रहे ठेकेदार से हथियार के बल पर लेवी की मांग, अटका के उमेश मंडल एवं संजीव तिवारी को गोली मारकर हत्या करने की घटना समेत विष्णुगढ़ थाना बोकारो व हजारीबाग जिले के कई थाना क्षेत्र अंतर्गत घटनाओ को अंजाम दे चुका है।

    छापेमारी टीम में ये लोग थे शामिल

    एसडीपीओ नौशाद आलम, साइबर पुलिस उपाधीक्षक संदीप सुमन, सरिया पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार समेत अन्य जवान मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचर्चित कारोबारी अमित अग्रवाल को ईडी ने विशेष अदालत में किया पेश, 6 दिनों की रिमांड
    Next Article लोहरदगा :  चार साल की बेटी को आग के हवाले करने वाले आरोपी पिता गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025
    झारखंड

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025
    Latest Posts

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025

    सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…

    May 10, 2025

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025

    भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर… विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

    May 10, 2025

    फर्जी प्रमाण-पत्र वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.