Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 8:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»संजय कुमार मिश्रा होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस
    झारखंड

    संजय कुमार मिश्रा होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा होंगे। उत्तराखंड से झारखंड हाई कोर्ट ट्रांसफर किए गए जस्टिस संजय कुमार मिश्रा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन के बाद दूसरे सबसे वरीय न्यायाधीश होंगे।

    जस्टिस संजय कुमार मिश्रा का जन्म 29 दिसंबर, 1961 को हुआ था। उनके पिता का नाम मारकंडेय मिश्रा और माता का नाम ज्योतिर्मयी मिश्रा है। उन्होंने स्कूली शिक्षा टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल में ग्रहण की। वर्ष 1977 में पृथ्वीराज हाई स्कूल, बोलांगीर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण की। 1982 में बोलांगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) पूरा किया। एम. कॉम 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा करने के बाद एलएलबी 1987 में विधि संकाय दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा किया।

    मार्च, 1988 से वकालत के पेशे में शामिल हुए और अपने पिता मारकंडेय मिश्रा के मार्गदर्शन में बोलांगीर जिला न्यायालय में अभ्यास शुरू किया। स्वतंत्र रूप से कई मामलों, सिविल सूट, सिविल अपीलों में केस लड़ा। इसके बाद जिला न्यायाधीशों की भर्ती परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 16 फरवरी, 1999 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जयपुर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुंदरगढ़, ढेंकनाल, विशेष न्यायाधीश (सीबीआई), भुवनेश्वर के रूप में भी काम किया। ओड़िशा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर भी रहे। वे 7 अक्टूबर, 2009 को ओड़िशा हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट के जज जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को अब त्रिपुरा हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बीते 28 सितंबर की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : 50 हजार रिश्वत लेते सिविल सर्जन गिरफ्तार
    Next Article पूजा सिंघल का रिम्स में एमआरआइ जांच किया गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025
    झारखंड

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025
    Latest Posts

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.