Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा: प्रेम-प्रसंग मामले में 21 वर्षीय युवती की प्रेमी ने की हत्या, प्रेमिका पांच माह की गर्भवती थी
    झारखंड

    चाईबासा: प्रेम-प्रसंग मामले में 21 वर्षीय युवती की प्रेमी ने की हत्या, प्रेमिका पांच माह की गर्भवती थी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा:  प्रेम-प्रसंग में 21 वर्षीय युवती की हत्या की खबर आई है. घटना घोडाबंधा पंचायत के हल्दिया गांव की है, जहां कुबासाई टोला में प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. मृतक युवती का नाम मासुरी हेम्ब्रम है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. बुधवार रात लगभग 8 बजे युवती के प्रेमी पुर्णचंद्र हेम्ब्रम ने अपनी प्रेमिका मासुरी हेम्ब्रम को फोन करके घर से बाहर बुलाया.

    उसके बाद घर से लगभग 500 फीट दूर बादु बांध मांगुलोंगाई कच्ची नहर लेकर गया और वहीं गला दबाकर और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. युवती की मां मानी कुई ने बताई कि गांव के ही युवक पुर्णचंद्र हेम्ब्रम ने धोखे से उसकी बेटी को फोन बुलाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी. मृतक की मां बताया कि मेरी बेटी पांच माह की गर्भवती भी थी. रात में काफी देर तक खोजबीन की लेकिन नही मिली सूबह लगभग 4 बजे शौच के लिए नहर तरफ जा रही थी. उसी बीच बेटी की शव पड़ा मिला. युवती की मां ने कहा- ‘मेरी बेटी के हत्यारे पुर्णचंद्र हेम्ब्रम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.’ घटना के बाद गुरुवार सुबह युवक खुद ग्रामीण मुंडा लक्ष्मण हेम्ब्रम के घर पहुंचा और अपना जुर्म कबुल किया. युवक ने कहा- ‘मैंने जानबूझकर महिला की हत्या की है. क्योंकि मुझे वह शादी का दबाव दे रही थी.’

    जिसके बाद ग्रामीण मुंडा लक्ष्मण हेम्ब्रम ने घटना की सूचना मझगांव थाना में दी. सूचना मिलते ही मझगांव पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. उसके बाद पुलिस आरोपी युवक को भी अपने साथ थाना लेकर गई और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मंडल कारा चाईबासा भेज दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों का पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था.

    गर्भवती होने के बाद वह अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव दे रहे थे. आरोपी युवक ने बुधवार रात लगभग 8 बजे युवती को फोन कर जंगल किनारे नाले के समीप बुलाया और उसकी हत्या कर दी. जब प्रेमी अपनी प्रेमिका की हत्या कर रहा था. उस दौरान युवती जोर-जोर से चिल्ला रही थी. जिसे सुनकर गांव के कुछ लोग उस तरफ गए तो युवक ने लोगों को सामने आने से मना कर दिया और कहा कि मैं इस लड़की को मैं मार रहा हूं, यहां कोई मत आना नहीं तो आप लोग को भी मार दूंगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमुई : सड़क निर्माण कंपनी सहित अन्य संवेदकों से रंगदारी वसूलने वाला नक्सली  रवि चौधरी गिरफ्तार
    Next Article दुर्गा पूजा 2022: कोरोना के बाद पूजा में लोगो में खास उत्साह, पंडाल बनाने वाले कारीगर भी उत्साहित

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.