Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 4:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में हुआ 1000 करोड़ से अधिक का अवैध खनन, ED ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया
    झारखंड

    झारखंड में हुआ 1000 करोड़ से अधिक का अवैध खनन, ED ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  प्रवर्तन निदेशालय इडी ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि झारखंड 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध खनन हुआ है। इडी ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, क्योंकि वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि है और उनके विधानसभा क्षेत्र में संचालित कथित अवैध खनन गतिविधियों को अपने सहयोगियों के जरिये नियंत्रित करता है।

    गौरतलब है कि बीते 16 सितंबर को इडी ने रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में मिश्रा और उसके दो सहयोगियों-बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इडी के मुताबिक पंकज मिश्रा द्वारा अवैध गतिविधियों से अर्जित लगभग 42 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की पहचान की गयी है। इडी द्वारा गिरफ्तार पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

    जांच एजेंसी ने कहा कि उसने राज्य में अब तक अवैध खनन से अर्जित लगभग एक हजार करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों की पहचान की है। इडी के मुताबिक, धन शोधन से जुड़े इस मामले में 47 तलाशी अभियान चलाए गए, जिनमें 5.34 रुपये की नकदी, 13.32 करोड़ रुपये बैंक जमा राशि, 30 करोड़ रुपये मूल्य का पानी जहाज, पांच स्टोन क्रशर और दो ट्रक जब्त किये गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, छापेमारी में दो एके-47 राइफल भी बरामद हुए हैं, जिन्हें बाद में झारखंड पुलिस ने अपना बताया था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआतंक का पर्याय बना 15 लाख इनामी माओवादी गुरु जी गिरफ्तार, झारखंड पुलिस की सूचना पर बिहार में हुई गिरफ्तारी
    Next Article हजारीबाग : उत्कर्ष इंटर कालेज में 11 हजार के हाइटेंशन तार के चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री मौत, दो लोग गंभीर

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद

    May 13, 2026
    झारखंड

    ईसीएल-बीसीसीएल पहुंचे कोयला राज्य मंत्री, झरिया के लोगों को राहत की उम्मीद

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका में नाबालिग से गैंगरे’प, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    May 13, 2026
    Latest Posts

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026

    PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद

    May 13, 2026

    ईसीएल-बीसीसीएल पहुंचे कोयला राज्य मंत्री, झरिया के लोगों को राहत की उम्मीद

    May 13, 2026

    दुमका में नाबालिग से गैंगरे’प, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    May 13, 2026

    रांची में मोबाइल छिनतई पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.