Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महाराष्ट्र इलाज कराने पहुंचा 15 लाख इनामी माओवादी कारू हुलास गिरफ्तार, एटीएस ने की कार्रवाई
    झारखंड

    महाराष्ट्र इलाज कराने पहुंचा 15 लाख इनामी माओवादी कारू हुलास गिरफ्तार, एटीएस ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के 15 लाख के इनामी माओवादी कारु हुलास यादव (45) को महाराष्ट्र के आतंकवादी रोधी दस्ते ने पालघर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने रविवार को यह कार्रवाई की। आतंकवादी रोधी दस्ते के एक अधिकारी ने बताया कि कारु हुलास यादव (45) झारखंड में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का सदस्य है। उन्होंने कहा कि अहले सुबह एक अभियान के तहत पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में एक चॉल पर छापा मारा और 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार माओवादी कारू हुलास हजारीबाग जिला का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस को इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

    चतरा और हजारीबाग के सीमावर्ती इलाके में था सक्रिय
    नक्सली कारू यादव का दस्ता चतरा और हजारीबाग के सीमांत इलाके में का दस्ता सक्रिय है। सीमांत इलाके में दुर्दांत माओवादियों के मारे जाने और पकड़े जाने के बाद एकलौता हार्डकोर उग्रवादी रह गया है। जो लेवी वसूलने के साथ-साथ पोस्टर चिपका कर लोगों के बीच दहशत फैला रहा था। संगठन को भी मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। कारू यादव के ऊपर कई मामले थाने में लंबित है।

    Jharkhand news Latest news ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का खेप जप्त
    Next Article Breaking News चतरा में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ जवान चितरंजन को लगी गोली, हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा रांची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.