Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अवैध खनन मामले में ईडी ने पंकज मिश्रा के खिलाफ दाखिल किया 5 हजार पन्नों का चार्जशीट
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध खनन मामले में ईडी ने पंकज मिश्रा के खिलाफ दाखिल किया 5 हजार पन्नों का चार्जशीट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। अवैध खनन मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने बड़ी कार्रवाई को करते हुए 16 सितंबर को रांची स्थित ईडी की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। मिली जानकारी के अनुसार चार्जशीट करीब 5000 पन्नों में है। चार्जशीट सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उसके करीबी बच्चू यादव सहित अन्य पर दर्ज की गई है।

    जांच एजेंसी ईडी के सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में अवैध खनन से जुडे मामले में प्रमुख आरोपियों में बाहुबली आरोपी बच्चू यादव, पंकज मिश्रा, बाहुबली दाहू यादव का आपस में बेहद करीबी संबंध रहा है. पंकज मिश्रा के इशारे पर कई प्रमुख आरोपियों के द्वारा इस अवैध खनन के मामले को अंजाम दिया जा रहा था।उन्हीं के इशारे पर ये साहेबगंज इलाके में गंगा किनारे चलने वाले जहाज का टेंडर मैनेज करना और सरकारी बाबुओं को डराने का काम करता रहा है. यानी, कैसे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को डरा-धमकाने के बाद कई तरह के टेंडर संबंधित कार्य और उस इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने का काम ये आरोपी बच्चू यादव करता रहा है।

    साहेबगंज इलाका झारखंड का एक बेहद महत्वपूर्ण लोकेशन है, क्योंकि इस जिला में केन्द्र सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, लेकिन इस इलाके में डर और खौफ का माहौल बनाकर दाहू यादव और बच्चू यादव द्वारा अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिग जैसे मामलों को अंजाम दिया जाता था। बाहुबली बच्चू यादव के एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी बच्चू यादव साहेबगंज इलाके का रहने वाला है। पिछले कई साल से ये अवैध तौर पर अवैध तौर पर खनन से जुड़े मामले में इसकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही ह।

    ये आरोपी को साहेबगंज इलाके में एक बाहुबली दबंग के तौर पर जाना जाता है।आठ जुलाई को जब ईडी के अधिकारियों द्वारा अवैध खनन से जुड़े मामले में कई लोकेशन पर छापेमारी की गई थी। उस वक्त बच्चू यादव के आवास सहित अन्य लोकेशन पर छापेमारी की गई थी। उसी छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ -साथ अवैध खनन से जुडे और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े काफी महत्वपूर्ण सबूतों को जांच एजेंसी द्वारा जब्त किया गया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : टीपीसी के दो इनामी उग्रवादी गिरफ्तार
    Next Article हजारीबाग : बसबनवा जंगल से दो आईईडी बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.