Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 12:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग : 3000 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले में होगी कार्रवाई, पीएमओ ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश
    झारखंड

    हजारीबाग : 3000 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले में होगी कार्रवाई, पीएमओ ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग। बड़कागांव, केरेडारी व कटकमदाग प्रखंड में भूमि मुआवजा घोटाले पर प्रधानमंत्री कार्यालय के अवर सचिव संजय कुमार चौरसिया ने झारखंड के मुख्य सचिव और सेंट्रल पावर मिनिस्ट्री के सचिव को कार्रवाई का निर्देश दिया है। मंटू सोनी उर्फ शनिकांत की शिकायत पर पीएमओ ने यह निर्देश दिया है।

    पीएमओ से की गयी शिकायत में मंटू सोनी ने कहा था कि बड़कागांव, केरेडारी व कटकमदाग प्रखंड में बड़े पैमाने पर गैरमजरुआ खास, गैरमजरुआ आम व जंगल-झाड़ी के अलावा सार्वजनिक उपयोग के श्मशान घाट, कब्रिस्तान, मंडप व मजार की जमीन को फर्जी हुकूमनामा बनाकर भू-माफियाओं द्वारा बंदोबस्त करा लिया गया था। सरकारी अंचल कर्मियों, अधिकारियों और अन्य की मिलीभगत से करोड़ों रुपये मुआवजा के तौर पर बांट कर पैसे की बंदरबांट की गयी। जमीन के असली मालिकों व कब्जाधारियों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। वहीं औने-पौने दाम में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

    जमीन संबंधी मुआवजा में गड़बड़ी की बात सामने आने पर हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त मुकेश कुमार ने 2016 में सरकार से एसआइटी जांच कराने की अनुशंसा की थी। सरकार ने सेवानिवृत्त आइएएस देवाशीष गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआइटी बनायी थी। एसआइटी ने 2017 में तीन हजार करोड़ के मुआवजा घोटाले का अनुमान लगाया था। वहीं 300 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटे जाने की जानकारी देते हुए मामले में दोषी सरकारी कर्मचारियों व अन्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीबीआइ जांच की अनुशंसा की थी।

    एसआइटी की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद भू-राजस्व विभाग ने हजारीबाग के उपायुक्त के अलावा संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा था। लेकिन मामले में कार्रवाई की बात सामने नहीं आयी।मामले में झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : झरना चौक में लगे जाम में 40 मिनट तक फंसी एंबुलेंस, नवजात की मौत
    Next Article चतरा : ब्राउन सुगर के साथ सात गिरफ्तार, 10 रुपये का नोट, तीन हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौ’त

    July 5, 2025
    झारखंड

    CCL कुजू क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से चार की मौ’त

    July 5, 2025
    झारखंड

    भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैरोल पर छूटे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह

    July 5, 2025
    Latest Posts

    ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौ’त

    July 5, 2025

    CCL कुजू क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से चार की मौ’त

    July 5, 2025

    भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैरोल पर छूटे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह

    July 5, 2025

    सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 11वीं में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

    July 5, 2025

    दो महीने पूर्व शादी कर आई ससुराल, अब फंदे से लटकी मिली विवाहिता

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.