Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 May, 2026 ♦ 2:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मीडिया कप फुटबॉल का किया उद्घाटन, अजय, मयूराक्षी का जीत से आगाज
    झारखंड

    झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मीडिया कप फुटबॉल का किया उद्घाटन, अजय, मयूराक्षी का जीत से आगाज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मुख्य स्टेडियम में मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल किक लगाकर प्रतियोगिता का उद्घाटरन किया। उद्घाटन मैच का मुकाबला टीम गंगा और टीम दामोदर के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा।

    पहले हाफ में टीम गंगा के प्रमोद कुमार सिंह ने गोल दाग बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक गंगा 1-0 से आगे थी लेकिन मध्यांतर के बाद 27वें मिनट में आसिफ नईम ने गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया और मैच 1-1 की बराबरी पर ही समाप्त हुआ। एथलेटिक्स प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए एक मुकाबले में टीम अजय ने टीम अमानत को 2-1 से हराया। मैच के 13वें मिनट में टीम अमानत के नूतन तिर्की ने गोल दाग बढ़त दिलायी लेकिन टीम अजय ने पलटवार करते हुए 20वें मिनट में राकेश कुमार के गोल से मुकाबला बराबरी पर ला खड़ा किया।

    मैच के 30वें मिनट में उद्यम ने निर्णायक गोल दाग टीम उदयम को जीत दिलाई। मुख्य स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम मयूराक्षी ने टीम शंख को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराकर पूरे तीन अंक बटोरे। मयूराक्षी की ओर से अभिषेक सिन्हा ने 7वें मिनट में और आनंद मोहन ने 25वें मिनट में गोल दागा।

    टीम शंख में अपेक्षकृत युवा खिलाड़ियों की भरमार थी लेकिन टीम मयूराक्षी ने अनुभव का फायदा उठाते हुए मैच आसानी से जीता। एथलेटिक्स प्रैक्टिस ग्राउंड के दूसरे मुकाबला टीम स्वर्णरेखा और टीम भैरवी के बीच 1-1 की बराबरी पर छूटा। भैरवी के सुमित कुमार ने 11वें मिनट में गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। मैच् के 15वें मिनट में स्वर्णरेखा के रणजीत ने बराबरी का गोल दागा और इसी स्कोर पर मुकाबला समाप्त भी हुआ।

    बहुत ही सराहनीय प्रयास : मिथिलेश ठाकुरझारखंड सरकार के मंत्री सह झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने द रांची प्रेस क्लब द्वारा समय समय पर आयोजित होनेवाली खेल प्रतियोगिताओं की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन पेशेगत स्ट्रेस को रिलीज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माननीय मंत्री ने घोषणा की कि विजयी टीम को वे अपनी ओर से 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देंगे।

    मैन ऑफ द मैचगंगा बनाम दामोदर : प्रमोद कुमार सिंह मयूराक्षी बनाम शंख : अभिषेक सिन्हा

    अजय बनाम अमानत : अरविंद प्रताप

    स्वर्णरेखा बनाम भैरवी : रणजीत कुमार

    सभी मैन ऑफ द मैच के विजयी खिलाड़ियों को मैच के तुरंत बाद ट्रॉफी देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच का चयन रेफरी और लाइंस मैन की टीम ने किया।सोमवार का मुकाबला गंगा बनाम स्वर्णरेखा मैदान 1 सुबह 8 बजेअमानत बनाम मयूराक्षी मैदान 2 सुबह 8 बजेअजय बनाम शंख मैदान 1 सुबह 9 बजेदामोदर बनाम भैरवी मैदान 2 सुबह 9 बजेमीडिया कप फुटबाल को सफल बनाने के लिए द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा सचिव जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे ,सह सचिव अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू , कार्यकारिणी सदस्य रूपम, मानिक बोस, दीपक जायसवाल, धर्मेंद्रगिरी, किसलय सानू झा राकेश कुमार, संजय रंजन, परवेज कुरेशी,सुनील गुप्ता,राज वर्मा समेत ऑफिस स्टाफ जुटे हुए हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: गहने साफ करने के नाम पर ठगी, बजुर्ग दंपती से 3 लाख रुपए के गहने लेकर फरार
    Next Article जामताड़ा : 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    गिरिडीह

    भीषण गर्मी में भी खुला रहा स्कूल, गिरिडीह में नियमों की अनदेखी का आरोप

    May 22, 2026
    झारखंड

    धनबाद में भू-धंसान से हड़कंप, कांटा पहाड़ी में दरकती जमीन से लोगो में दहशत

    May 22, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा में ACB का बड़ा एक्शन, बिजली विभाग का कर्मी ₹5000 घूस लेते धराया

    May 22, 2026
    Latest Posts

    भीषण गर्मी में भी खुला रहा स्कूल, गिरिडीह में नियमों की अनदेखी का आरोप

    May 22, 2026

    धनबाद में भू-धंसान से हड़कंप, कांटा पहाड़ी में दरकती जमीन से लोगो में दहशत

    May 22, 2026

    कोडरमा में ACB का बड़ा एक्शन, बिजली विभाग का कर्मी ₹5000 घूस लेते धराया

    May 22, 2026

    झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा ₹16,290 न्यूनतम वेतन

    May 22, 2026

    रिम्स की लिफ्ट बनी मरीजों की मुसीबत, खराबी की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    May 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.