Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 8:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में हड़िया दारू बेचने वाली से बैंक दीदी बनी अनिमा
    झारखंड

    झारखंड में हड़िया दारू बेचने वाली से बैंक दीदी बनी अनिमा

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में शुरू किए गए अभियान का प्रतिफल है कि खूंटी की अनिमा हेरेंज अब हड़िया दारू और शराब नहीं बेचती। अनिमा को अब लोग शराब बेचने वाली नहीं, बल्कि बैंक दीदी के नाम से जानते हैं। फूलो झानो आशीर्वाद अभियान ने अनिमा को उसके हक का सम्मान दिलाया है। कर्रा प्रखंड के छाता गांव की रहने वाली अनिमा को पूरे पंचायत में एक अलग पहचान मिली है। अब आंखों में आत्मविश्वास के साथ अनिमा अपने बदलाव की कहानी बयां करती है।

    अनिमा कहती है कि पढ़ी-लिखी होने के बावजूद वह अवसरों के अभाव में अपनी शिक्षा का सही उपयोग नहीं कर पा रही थी। फिर उसे फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत 10 हज़ार रुपए की सहायता प्राप्त हुई। अनिमा को इस राशि के लिए अलग से किसी भी प्रकार का ब्याज देने की आवश्यकता नहीं थी। अनिमा ने प्राप्त राशि और अपनी जमा पूंजी की मदद से नौ हज़ार का स्मार्ट फ़ोन खरीदा। तत्पश्चात उसे डिजी पे के लिए प्वाइंट आवंटित करने और लेन-देन की तकनीकी जानकारी देकर प्रशिक्षित भी किया गया।

    अनिमा पढ़ी-लिखी थी। इस वजह से वह कुछ दिनों में ही बैंक की तर्ज़ पर जमा व निकासी करने लगी। कुछ ही महीने में अनिमा ने अपना दायरा बढ़ाया और अपनी पंचायत के सभी गावों में लेन-देन करने लगी। छाता गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी बैंक शाखा नहीं थी। लोगों को गांव से बैंक आवागमन में घंटों लग जाते थे और कच्ची सड़क की वजह से परेशानी भी बहुत थी। आवागमन का साधन भी मुश्किल से मिल पाता था।

    ऐसे में दीदी ने डोर-स्टेप बैंकिंग सुविधा देने का काम शुरू किया। 20 से 25 हज़ार रुपए का रोजाना लेन-देन करने लगी। अनिमा को छाता पंचायत के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया के तहत बीसी प्वाइंट भी आवंटित हो गया है। ऐसे में शराब बेचने वाली अनिमा अपने घर से ही मिनी खाता खोलना, जमा-निकासी, बीमा करना, समूह का लेन-देन करने में समर्थ हो गयी है।
    फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत अबतक शराब और हड़िया दारू निर्माण तथा उसकी बिक्री से जुड़ीं 15867 महिलाओं को लोन उपलब्ध करा उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा चुका है।

    इनमें से 5638 महिलाओं ने लोन की राशि की अदायगी भी शुरू कर दी है। वहीं योजना के तहत मिलने वाले 10 हजार रुपये के अतिरिक्त लोन 4745 महिलओं को दिया गया है। इनमें से 2419 महिलाएं लोन राशि का भुगतान कर रही हैं। अभियान से आच्छादित होने वाली महिलाओं में सबसे अधिक सिमडेगा 1625, रांची 1603, गुमला 1505, लोहरदगा 1355 और गोड्डा की 1091 हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणेश चुतर्थी की धूम मंदिर-पंडालों में श्रद्धालओं की भीड़, शहर में जगह-जगह बनाए गए पंडालों में धूमधाम से हो रही है पूजा-अर्चना
    Next Article कोडरमा : प्लस टू  विद्यालय में घुस कर दो युवकों ने लहराया रिवाल्वर, शिक्षकों व विद्यार्थियों में दशहत का माहौल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025
    Latest Posts

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने प्यारे पोस्ट के जरिए Pregnancy का किया ऐलान…

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.