Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 7:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका हत्याकांड पर सीएम हेमंत सोरेन बोले- हमारी कोशिश होगी जल्द से जल्द सजा मिले
    झारखंड

    दुमका हत्याकांड पर सीएम हेमंत सोरेन बोले- हमारी कोशिश होगी जल्द से जल्द सजा मिले

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/दुमका। दुमका में लड़की को जलाने के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- समाज में कई तरह की कुरीतियां देखने को मिल रही हैं। यह घटना दिल दहला देने वाली है और कानून अपना काम कर रहा है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी कोशिश है कि उसे जल्द से जल्द सजा मिले। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। ऐसी घटनाओं में सज़ा देने वाले प्रावधानों को और कड़ा करने की जरूरत है।

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। ऐसी घटनाओं के लिए मौजूदा कानूनों को और मजबूत करने के लिए कानून लाया जाना चाहिए।

    उधर, दुमका की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए झारखंड के डीजीपी को चिट्ठी लिखकर इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही दुमका के एसपी को भी चिट्ठी लिखकर इस मामले में की गई है कार्रवाई का 7 दिनों के भीतर ब्योरा देने को कहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार जिस डीएसपी नूर मुस्तफ़ा के नाम पर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी, उन्हें अब केस से हटा दिया गया है। परिवार वालों ने भी उसे हटाने की मांग की थी।

    दुमका में मंगलवार को शाहरुख नामक एक युवक ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 साल की युवती को जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद प्रशासन ने वहां धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है।

    दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि घटना में 90 फीसदी झुलस गयी युवती को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार तड़के ढाई बजे उसकी मौत हो गयी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका हत्याकांड: बेशर्मी की हद, पुलिस की हिरासत में मुस्कुरा रहा अंकिता की हत्या का आरोपी
    Next Article हथियार के बल पर पैसा लूटने का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025
    झारखंड

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025
    झारखंड

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025
    Latest Posts

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025

    हजारीबाग में 50 बाइक से 160 जगहों पर 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग

    June 30, 2025

    BREAKING : झारखंड में एक जुलाई से नहीं मिलेगी शराब, यह है वजह

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.