Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 11:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महागठबंधन दलों के विधायकों ने झारखंड में धारा 356 लगाने की चुनौती दी
    झारखंड

    महागठबंधन दलों के विधायकों ने झारखंड में धारा 356 लगाने की चुनौती दी

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन दलों के 11 विधायक और मंत्रियों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार को स्थिर और लोकप्रिय बताया. साथ ही विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा जनप्रिय और विकास के प्रति समर्पित सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार को राज्य में राष्ट्रपति शासन यानी धारा 356 लगाने की चुनौती भी दी.

    बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर यूपीए विधायकों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राज्य के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक अनूप सिंह, लोबिन हेम्ब्रम, पूर्णिमा नीरज सिंह, दीपिका पांडे सिंह, मथुरा महतो, अम्बा प्रसाद, सरफराज अहमद, स्टीफन मरांडी शामिल रहे.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में चम्पई सोरेन ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार, एक बाहरी मुख्यमंत्री के कृत्यों के खिलाफ जनाक्रोश से बनी है. लेकिन राज्य की लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने और काम काज बाधित करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के काम ठप हो गए हैं और हर तरफ यह सवाल है कि राज्य में क्या हो रहा है.

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि महागठबंधन के सभी लोग केंद्र सरकार की निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है. उन्होंने कहा कि संघीय शासन में मतांतर हो सकता है परंतु विपक्षी दलों की सरकार को गिरा दें, यह ठीक नहीं है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार में हिम्मत है तो वह राज्य में धारा 356 लगा कर देखे.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंकिता हत्या मामला: धारा 144 लागू, बीजेपी ने विरोध मार्च निकाला 
    Next Article IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी, हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया

    Related Posts

    झारखंड

    कोच्चि में आयोजित एरोबिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 21 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

    September 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 336 पंचायतों में शुरू होगी लीची की खेती, मनरेगा से मिलेगी मदद

    September 14, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर को फरवरी 2026 तक मिलेगा मानगो फ्लाईओवर, काम तेजी से जारी

    September 14, 2025
    Latest Posts

    कोच्चि में आयोजित एरोबिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 21 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

    September 14, 2025

    हिंदी दिवस विशेष : पेशे से डॉक्टर-वकील, दिल से हिंदी प्रेमी

    September 14, 2025

    पटना मेट्रो की तैयारियां अंतिम चरण में, जल्द दौड़ेगी पहली ट्रेन

    September 14, 2025

    पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    September 14, 2025

    NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.