Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अंकिता हत्या मामला: धारा 144 लागू, बीजेपी ने विरोध मार्च निकाला 
    झारखंड

    अंकिता हत्या मामला: धारा 144 लागू, बीजेपी ने विरोध मार्च निकाला 

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: दुमका के टाउन थाना क्षेत्र में अंकिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी. अंकिता की जलाकर हत्या करने के मामले में विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. भाजपा की महिला मोर्चा के द्वारा शहर के टीन बाजार चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. इनकी मांग है कि अंकिता के परिवार वालों को सुरक्षा प्रदान की जाए. इसके अलावा आरोपी शाहरुख को फांसी की सजा दी जाए. अंकिता की जलाकर हत्या के विरोध में अलग अलग सामाजिक संगठनों ने सोमवार को बाजार बंद की घोषणा की है. आज भी भाजपा, बजरंग दल और अन्य संगठनों ने बाजार बंद करा दिया था.

    दिन भर लोग सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए. लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने ऐतिहातन धारा 144 के तहत पूरे दुमका में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. इस बाबत एसडीएम महेश्वर महतो ने एक पत्र जारी कर 5 या 5 से अधिक लोगों के एक साथ जमा होने, किसी भी रैली या जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं, सोशल मीडिया पर भी बीजेपी नेताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने ट्वीट किया ‘क्या झारखंड के मुख्यमंत्री में थोड़ी भी संवेदना बची है अपने राज्य की बेटियों के लिए? हेमंत सरकार को राज्य की जनता को भगवन भरोसे छोड़कर पिकनिक मनाने का समय है, लेकिन दुःखद है कि क्रूरता की शिकार एक बेटी अंकिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने का भी समय नहीं है? निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है उन्होंने लिखा ‘काश दुमका की बेटी अंकिता को हमलोग शाहरुख़ जैसे दरिंदे से बचा पाते. पुलिस प्रशासन की भूमिका समाज के लिए खतरनाक. मुस्लिम पदाधिकारी नूर मुस्तफा का अपराधी को साथ देना देश के लिए घातक. संथालपरगना अपनी बेटी की हत्या के बाद उद्वेलित है’

    दुमका में व्यवसायी संजीव सिंह की बेटी अंकिता को पड़ोस में ही रहने वाला शाहरूख काफी समय से परेशान कर रहा था. अंकिता के घर वालों ने बताया था कि शाहरूख ने कहीं से अंकिता का नंबर हासिल कर लिया था. तभी से वह एकतरफा प्यार में अंकिता पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था.

    आरोप है कि अंकिता जब राजी नहीं हुई और उसे झिड़का तो शाहरुख ने आपा खो दिया और धमकी दी कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा. अंकिता के परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह अंकिता घर में सोई हुई थी. इसी बीच शाहरूख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल फेंक दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने माचिस जला कर उसको आग लगा दी. जिसके बाद बुरी तरह से झुलसी अंकिता को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (FJMCH)में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स में अंकिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद:  फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात, एक व्यक्ति की मौत; 8 झुलसे
    Next Article महागठबंधन दलों के विधायकों ने झारखंड में धारा 356 लगाने की चुनौती दी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.