Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, वनोपज और कृषि उपज का डाटाबेस तैयार करें अधिकारी
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, वनोपज और कृषि उपज का डाटाबेस तैयार करें अधिकारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के किस क्षेत्र में कौन से वनोपज तथा कृषि उपज पाए जाते हैं, इसका डाटाबेस तैयार करें। फिर डेटाबेस के अनुसार इन उपजों का वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग के लिए मैकेनिज्म तैयार करें। वनोपज तथा कृषि उपज से संबंधित संस्थानों से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने बुधवार को झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आयोजित सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि. रांची के निदेशक पर्षद की प्रथम बैठक में पदाधिकारियों को दिया।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने सिद्धो- कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि. के पदाधिकारियों को वनोपज तथा कृषि उपज के क्षमता विकास के लिए एक कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का निर्देश भी दिया है। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि. के विभिन्न कार्यों तथा गतिविधियों के समय पर निपटारे के लिए जल्द मानव बल नियुक्त करें। सिद्धो- कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि. राज्य के वन क्षेत्रों में उत्पादित वनोपज का संग्रहण, मार्केटिंग तथा प्रोसेसिंग बेहतर तरीके हो सके यह सुनिश्चित कराएं।

    मुख्यमंत्री ने स्टेट प्रोक्यूरमेंट एवं मार्केटिंग पॉलिसी निर्धारण के लिए कमेटी एवं स्टेट क्रेडिट लिंकेज पॉलिसी निर्धारण के लिए भी कमेटी का गठन करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। बैठक में सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि. के निबंधित उपविधि को अंगीकार किया गया। बैठक में कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में कृषि मंत्री बादल, अपर मुख्य सचिव एल.ख्यानग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, सचिव केके सोन, सचिव अबू बकर सिद्दीकी, सिद्धो- कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि. के सीईओ संजीव कुमार, सचिव जयप्रकाश शर्मा तथा झास्कोलैम्प, झामकोफेड एवं वेजफेड के प्रबंध निदेशक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा ने चार विधेयकों को मंजूरी प्रदान की
    Next Article गुमला : डायन-बिसाही मामले में 19 महिला आरोपियों को आजीवन कारावास

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.