Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार : पिपराडीह स्टोन माइन्स में टीएसपीसी उग्रवादियों ने की गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    लातेहार : पिपराडीह स्टोन माइन्स में टीएसपीसी उग्रवादियों ने की गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह गांव में संचालित बलराम स्टोन माइन्स परिसर में मंगलवार रात टीएसपीसी के हथियारबंद उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। उग्रवादियों ने इस दौरान माइंस में लगे वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग की। उग्रवादियों ने माइंस परिसर में पोस्टर लगाकर संचालक को धमकी दिया है कि बिना संगठन के अनुमति के यदि माइंस का कार्य आरंभ हुआ तो परिणाम बुरा होगा। घटना की जानकारी होने के बाद मंगलवार को पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस ने नक्सलियों के पोस्टर और तीन गोली का खोखा भी बरामद किया है।

    जानकारी के अनुसार बलराम स्टोन माइंस के संचालक कन्हाई सिंह को पिछले कई दिनों से उग्रवादियों के द्वारा लेवी की मांग को लेकर लगातार धमकी दी जा रही थी। लेकिन उग्रवादियों को लेवी नहीं मिलने पर सोमवार की देर रात अचानक लगभग 30 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी माइंस परिसर में पहुंचे और वहां सुरक्षा में लगे कर्मियों को पकड़ लिया। बाद में उग्रवादियों ने माइंस परिसर में खड़े एक पोकलेन का शीशा तोड़ डाला और ट्रैक्टर को छतिग्रस्त कर दिया । साथ ही साथ लगभग चार से पांच फायरिंग भी की। उग्रवादियों ने जाते जाते सुरक्षाकर्मियों को धमकी दिया कि यदि उनके आदेश के बिना काम चालू हुआ तो परिणाम भुगतना होगा।

    उग्रवादियों के जाने के बाद कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल संचालक को दी। संचालक घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी लेने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। इधर माइंस संचालक कन्हाई सिंह ने बताया कि उग्रवादियों के द्वारा उन्हें पहले भी धमकी दी गई थी। इस प्रकार की घटना घटने से वह दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि आज इस प्रकार की घटना हुई है ,कल जान- माल का भी नुकसान हो सकता है। इधर इस संबंध में पूछने पर बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआतंकवाद के खिलाफ अमेरिका का बड़ा प्रहार, ड्रोन हमले में मारा गया अलकायदा का चीफ अल-जवाहिरी
    Next Article बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बार-बार उड़ाने की मिल रही धमकी, एयरपोर्ट निदेशक ने पुलिस को सूचना

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.