Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 12:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहेबगंज : दाहू यादव के घर पहुंची ईडी की टीम, पंकज मिश्रा का करीबी है दाहू
    झारखंड

    साहेबगंज : दाहू यादव के घर पहुंची ईडी की टीम, पंकज मिश्रा का करीबी है दाहू

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : ईडी ने शुक्रवार की सुबह साहिबगंज-मनिहारी के बीच फेरीसेवा का संचालन करनेवाले राजेश यादव उर्फ दाहू यादव के घर पर दबिश दी। दाहू यादव मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के खासमखास पंकज मिश्रा का करीबी बताया जाता है। ईडी की टीम के अनुसार, दाहू यादव ही पंकज मिश्रा के कारोबार की देखरेख करता है।

    टीम शुक्रवार की सुबह करीब 10.15 बजे दल-बल के साथ उसके शोभनपुर भट्ठा स्थित घर पहुंची और घरों की तलाशी ली। टीम के साथ जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार भी थे। 15-20 मिनट तक जांच पड़ताल के बाद टीम लौट गई। गौरतलब है कि इससे पहले दाहू यादव के यहां आठ जुलाई को भी ईडी ने दबिश दी थी। दिनभर जांच-पड़ताल की थी। इस दौरान कुछ नकद व जमीन के कई दस्तावेज मिले थे। इसके बाद ईडी ने दाहू यादव को नोटिस देकर रांची बुलाया था। कई दिनों तक पूछताछ भी की थी। इस दौरान बरहेट विधायक हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने की योजना थी, लेकिन पंकज मिश्रा के पहुंचने के पूर्व ही दाहू यादव फरार हो गया था।

    उसने ईडी को वकील के माध्यम से सूचना भेजी थी कि मां की तबीयत खराब होने की वजह से वह पूछताछ में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी वह वहां नहीं पहुंचे। आशंका जतायी जा रही है कि वह झारखंड छोड़कर फरार हो चुका है। ईडी ने दो दिन पूर्व सूकरघाट में छापेमारी कर वहां खड़े जहाज को जब्त कर लिया था। जहाज की कीमत करीब 30 करोड़ रुपया आंकी गयी है। ईडी को आशंका है कि जहाज की खरीद में अवैध खनन से अर्जित राशि लगी हुई है। उधर, जिला खनन टास्क फोर्स की टीम शुक्रवार की सुबह भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव के महादेवगंज स्थित क्रशर प्लांट पहुंची। वहां खदान की मापी की जा रही है। कुछ और क्रशर व पत्थर खदानों की जांच-पड़ताल खनन टास्क फोर्स की टीम कर सकती है।

    ईडी को विभिन्न पत्थर कारोबारियों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि साहिबगंज का ही एक पत्थर कारोबारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पत्थर खदानों व क्रशर की पर्यावरणीय स्वीकृति दिलाने के लिए राशि की वसूली करता था। एक क्रशर की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये तक लिए जा रहे थे। खदान के लिए पांच लाख रुपये तक वसूले जाते थे। वह साहिबगंज में ही बैठकर मोबाइल से सारा मैनेज करता था। वाट्सएप पर मैसेज करने से ही स्वीकृति मिल जाती थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : डीएवी एनआईटी के आंठवी क्लास का छात्र रहस्यमय ढंग से गायब, टयूशन पढ़ने निकला था घर से
    Next Article झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

    Related Posts

    क्राइम

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025
    झारखंड

    बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

    July 8, 2025
    झारखंड

    9 जुलाई को सड़कों पर उतरेंगे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

    July 8, 2025
    Latest Posts

    ब्राजील पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    July 8, 2025

    असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1

    July 8, 2025

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025

    शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर

    July 8, 2025

    बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.