Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में विधानसभा से पहले भाजपा का बड़ा धमाका, सुखदेव भगत, मनोज यादव, झामुमो के कुणाल षाडंगी, जेपी पटेल और भानु प्रताप शाही पार्टी शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में विधानसभा से पहले भाजपा का बड़ा धमाका, सुखदेव भगत, मनोज यादव, झामुमो के कुणाल षाडंगी, जेपी पटेल और भानु प्रताप शाही पार्टी शामिल

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झामुमो के दो बागी विधायक कुणाल षाड़ंगी, जेपी पटेल, कांग्रेस दो विधायक सुखदेव भगत और मनोज यादव एवं नवजवान संघर्ष मोरचा के भानु प्रताप शाही आज भाजपा में शामिल हो गये हैं। वहीं पूर्व डीजीपी डीके पांडेय और पूर्व आईएएस सुचित्रा सिन्हा ने भी भाजपा की सदस्यता ली. भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस नेता अरुण उरांव भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा नेता जयंत सिन्हा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और बिहार के मंत्री व झारखंड विस चुनाव के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव मौजूद थे। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है और भाजपा ने विपक्षी खेमे में सेंधमारी कर दी है। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दो झारखंड मुक्ति मोरचा के हैं, जिनके नाम हैं कुणाल षाड़ंगी और जेपी पटेल कांग्रेस के दो विधायक हैं सुखदेव भगत और मनोज यादव, जबकि नवजवान संघर्ष मोरचा के एक विधायक हैं भानु प्रताप शाही। रांची में आज भाजपा का महामिलन समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें इन पांच विधायकों और अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के मिलन समारोह में पूर्व आइएएस-आइपीएस अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।

    परिवारवाद- वंशवाद की राजनीति को जनता नकार रही है : रघुवर दास

    भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के विधायक गण और सेवानिवृत्त पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों का भाजपा परिवार अभिनंदन करती है। संगठन में शामिल हो रहे सभी लोग सबका साथ और सबका विकास के पक्षधर हैं। ये सभी समाज व राज्य के लिए एक स्थिर सरकार देने की वजह से शामिल हो रहे हैं। भाजपा की विचारधारा के प्रति इन्होंने अपनी आस्था को प्रकट किया है। यह राज्य के लिए सुखद संदेश है। क्योंकि देश की जनता वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को नकार चुकी है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हरमू स्थित भाजपा कार्यालय में विभिन्न दलों से भाजपा में शामिल हो रहे विधायकों व सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों के सदस्यता ग्रहण समारोह में कही।

    विकास कार्य में सभी का सहयोग जरूरी

    रघुवर दास ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रवाद व विकास से प्रभावित होकर प्रदेश के विकास, गरीबी समाप्त करने में अपना सहयोग देने के लिए विभिन्न दलों के नेता व अधिकारी शामिल हुए हैं। नवजवान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने पार्टी का विलय किया है। यह राज्य के लिए सुखद संदेश है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने कहा, पीओके में सेना की जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे 18 आतंकी और 16 पाकिस्तानी जवान
    Next Article सौरव गांगुली बने बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.