Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Jun, 2025 ♦ 9:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ऑपरेशन गंगा : झारखंड के 158 नागरिक युक्रेन से सुरक्षित लाए गए
    झारखंड

    ऑपरेशन गंगा : झारखंड के 158 नागरिक युक्रेन से सुरक्षित लाए गए

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से भारत सरकार ने अपने देश के नागरिकों को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया था। इसमें झारखंड के 158 नागरिक सुरक्षित वापस लाए गए।

    इस मामले में रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में यह सवाल पूछा था कि ऑपरेशन गंगा को सफल बनाने में सरकार की कितनी राशि खर्च हुई। कितने नागरिकों को वापस लाया गया और इसके लिए कितने विमानों का उपयोग हुआ।

    इन सवालों का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरण ने शनिवार को लोकसभा में बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत 90 उड़ानें संचालित की गई थी, जिसमें 76 कॉमर्शियल उड़ाने थी और 14 भारतीय वायु सेना की उड़ानें थी। यह सभी उड़ाने भारत सरकार ने अपने खर्च पर संचालित की थी। इसके अलावा कॉमर्शियल उड़ानों को उनकी व्यवस्था के लिए भारत सरकार ने 92 करोड़ 95 लाख 96 हजार 211 रुपये का भुगतान भी किया है, तब जाकर भारत के नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाया गया।

    केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से 18282 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है। इसमें 272 नागरिकों के राज्य का नाम उपलब्ध नहीं है। झारखंड के 158 नागरिक सुरक्षित वापस लाए गए। सबसे अधिक नागरिक केरल राज्य के हैं, यहां के 3343 नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया गया। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश के सिर्फ एक एक नागरिकों को वापस लाया गया। बिहार के 1003 नागरिकों को वापस लाया गया जबकि उत्तर प्रदेश के 1917 नागरिकों को वापस लाया गया। भारत के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नागरिकों की सकुशल सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई गई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, 9 बाइक को बरामद
    Next Article उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने की भूमि अधिग्रहण व हस्तांतरण की बैठक, प्रभावित रैयतों के भुगतान में तेजी लाने का दिया निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    रांची नगर निगम की देर रात बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले का आरोपी विनय सिंह का शोरूम नेक्सजेन सील

    June 24, 2025
    जमशेदपुर

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को बड़ा झटका, जमशेदपुर DC कर्ण सत्यार्थी ने पुलिस को ग्लोक पिस्टल जप्त करने का दिया निर्देश

    June 24, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 से 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

    June 24, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम की देर रात बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले का आरोपी विनय सिंह का शोरूम नेक्सजेन सील

    June 24, 2025

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को बड़ा झटका, जमशेदपुर DC कर्ण सत्यार्थी ने पुलिस को ग्लोक पिस्टल जप्त करने का दिया निर्देश

    June 24, 2025

    झारखंड में मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 से 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

    June 24, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 24 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 24, 2025

    रांची पुलिस ने जारी की ड्रग्स पैडलर्स की तस्वीर, परिजनों को देगी उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.