Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Oct, 2025 ♦ 6:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : ट्रिपल मर्डर का खुलासा, एसएसपी का चालक निकला हत्यारा
    झारखंड

    जमशेदपुर : ट्रिपल मर्डर का खुलासा, एसएसपी का चालक निकला हत्यारा

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। गोलमुरी में पुलिस लाइन स्थित आवासीय कॉलोनी के फ्लैट में 21 जुलाई को हुए ट्रिपल मर्डर मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना के 15 घंटे के अंदर मामले को सुलझाते हुए आरोपी पुलिस चालक रामचंद्र सिंह जामुदा को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया की एसएसपी ऑफिस में कार्यरत महिला क्लर्क सविता महतो, उसकी बेटी गीता और माँ लखिया मुर्मू की हत्या गेयर लीवर से वार कर की गई थी। सविता के घनिष्ठ आरक्षी चालक दोस्त सोनारी कागलनगर निवासी राम चंद्र सिंह जमुदा ने ही की थी। एसएसपी ने बताया की उसे सविता पर शक हो गया था की उसकी किसी और से दोस्ती हो गई थी। सविता उससे बातें भी किया करती है।

    आरोपी दरवाजे को बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया

    एसएसपी ने बताया की आरोपी जमुदा का टारगेट सविता के दोस्त को रास्ते से हटाने का था, लेकिन 19 जुलाई की रात जब वह पुलिस लाइन स्थित फ्लैट में गया तो किसी बात लेकर अनबन हो गई, तभी पहले, सविता उसके बाद बीच बचाव में आई बेटी और फिर उसकी नानी को बारी बारी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दरवाजे को बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया। घटना के बाद गोलमुरी थाना में मामला दर्ज करते हुए एएसपी सुधांशु जैन के नेतृत्व में एस आई टी का गठन किया गया था। सिटी एस पी के विजय शंकर मामले की क्लोज मॉनिटरिंग खुद कर रहे थे, जबकि सीसीआर डीएसपी, मुख्यालय टू डीएसपी व कई थाना प्रभारियों को लगाया गया था।
    कपड़े और दो मोबाईल फोन जब्त

    टीम ने 15 घंटे के अंदर तकनीकी अनुसन्धान करते हुए मामले से पर्दा उठा दिया। एसएसपी ने बताया की जिन चार लोगों को पूछताछ के लिए रखा गया था, उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिलने के करण छोड़ दिया गया है। घटना में प्रयुक्त गियर लिवर, खून से लटपत कपड़े और दो मोबाईल फोन जब्त किया गया। उन्होंने कहा की जो भी साक्ष्य पुलिस ने बरामद किया उसके अनुसार अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : सोना-चांदी सफाई के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
    Next Article गिरिडीह : डुमरी के सरकारी विद्यालयों में नक्सलियों ने चिपकाए पोस्टर, पुलिस ने हटाया

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस का क्राइम कंट्रोल अभियान, 55 वारंटी सलाखों के पीछे

    October 7, 2025
    चाईबासा

    चक्रधरपुर की अनुष्का ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता ब्रोंज मेडल

    October 7, 2025
    जमशेदपुर

    भानू मांझी गिरोह का सक्रिय रंगदार मनीष सिंह गिरफ्तार, हथियार जब्त

    October 7, 2025
    Latest Posts

    निरहुआ और आम्रपाली दुबे के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला, ट्रैफिक जाम बना विवाद…

    October 7, 2025

    जमशेदपुर पुलिस का क्राइम कंट्रोल अभियान, 55 वारंटी सलाखों के पीछे

    October 7, 2025

    चक्रधरपुर की अनुष्का ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता ब्रोंज मेडल

    October 7, 2025

    भानू मांझी गिरोह का सक्रिय रंगदार मनीष सिंह गिरफ्तार, हथियार जब्त

    October 7, 2025

    चक्रधरपुर रेलवे अपडेट: 16 यात्री ट्रेनों का परिचालन 20 जनवरी 2026 तक प्रभावित रहेगा…

    October 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.