Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 11:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में फ्री बूस्टर डोज अभियान शुरू, 50 टीकाकरण केंद्रों पर दिए जाएंगे
    झारखंड

    झारखंड में फ्री बूस्टर डोज अभियान शुरू, 50 टीकाकरण केंद्रों पर दिए जाएंगे

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः  शुक्रवार 15 जुलाई से 75 दिनों तक फ्री बूस्टर डोज अभियान झारखंड में भी इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. रांची में कोरोना टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. शशिभूषण खलखो ने बताया कि जिला में 50 (रूरल-30 और अर्बन- 22) के करीब कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर चल रहे हैं.

    जहां शुक्रवार से 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच वाले लोगों को निःशुल्क बूस्टर डोज दिया जाएगा. देशभर के साथ साथ झारखंड में 10 जनवरी 2022 से कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज दिया जाना शुरू हुआ था. तब से लेकर आज तक 18+ उम्र वाले 2.8% लोगों ने ही वैक्सीन का बूस्टर डोज लिया है.

    वैक्सीन का दोनों डोज लेने के छह महीने बाद से शरीर में एंटीबाडी घटने लगता है. बूस्टर प्रीकॉशन वाला डोज लेने से एंटीबॉडी कम नहीं होता और यह कोरोना से बचाता है. राज्य में अभी तक 60 वर्ष से ऊपर वाले लोगों के साथ साथ हेल्थ केअर वारियर्स और कोरोना वारियर्स, फ्रंट लाइन को बूस्टर डोज मुफ्त दिया जा रहा था.

    जबकि 18 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों को यह निजी टीकाकरण केंद्रों पर शुल्क के साथ दिया जा रहा था. जिस वजह से बड़ी संख्या में राज्य में लोगों ने बूस्टर डोज से मुंह मोड़ लिया.

    राज्य में 18+ उम्र समूह के लोगों की संख्या करीब 2 करोड़ 10 लाख 46 हजार है. इसमें से 1.71 करोड़ की आबादी ऐसी है जिनको पैसा खर्च कर वैक्सीन लेना था. अब इनको भी कोरोना का निशुल्क टीका मिलेगा. शुक्रवार 15 जुलाई से फ्री बूस्टर डोज को लेकर रांची में उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग गुरुवार से ही टीकाकरण केंद्रों में बूस्टर डोज के लिए जानकारी लेते दिखे और केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ की.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका: एक दिन की बच्ची लावारिस हालत में बरामद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
    Next Article कनाडा: सिख नेता रिपुदमन सिंह की गोली मारकर हत्‍या, एयर इंडिया बम धमाका मामले में हुआ था बरी

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025 : DC ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

    July 12, 2025
    झारखंड

    पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी

    July 12, 2025
    झारखंड

    मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

    July 12, 2025
    Latest Posts

    क्विक-कॉमर्स की रेस में Amazon की एंट्री, Blinkit-Zepto को देगा टक्कर

    July 12, 2025

    शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस वन ने बाइक को मारी टक्कर, फिर…

    July 12, 2025

    नेपाल बॉर्डर पर खाद तस्करों और SSB जवानों के बीच हिंसक झड़प, 4 जवान घायल

    July 12, 2025

    श्रावणी मेला 2025 : DC ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

    July 12, 2025

    पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी

    July 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.