Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह हत्याकांड मामले में 5 लोग दोषी करार, 18 जुलाई को होगा फैसला
    झारखंड

    अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह हत्याकांड मामले में 5 लोग दोषी करार, 18 जुलाई को होगा फैसला

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2022Updated:July 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह की हत्या के पांच अभियुक्त राम पाहन, शिवम कुमार, सतीश कुमार पाठक, राजा कुमार साहू व सतीश मुंडा को दोषी करार दिया है। अदालत ने उनकी सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। दो आरोपी रोहित कुमार तिर्की और शंकर राम को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। सात आरोपियों पर मृतक के पुत्र अभिषेक सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

    मामले में सात आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे। दोषी करार होने के बाद पांचों अभियुक्तों को अदालत के आदेश पर हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। इस मामले में 19 दिसंबर 2020 को उक्त सात आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन हुआ था। जबकि, 29 दिसंबर 2021 को आरोपियों का बयान दर्ज किया गया था। अधिवक्ता की हत्या के लिए अपराधियों को सात लाख की सुपारी दी गयी थी।

    ज्ञात हो कि नौ दिसंबर 2019 को कांके के सर्वोदय नगर में रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह की हत्या उनके घर के सामने कर दी गयी थी़ 16 दिसंबर को पुलिस ने मामले का खुलासा किया था़ पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे की मुख्य वजह गोंदा थाना क्षेत्र में स्थित दो एकड़ 96 डिसमिल जमीन थी़ पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    इनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद किये गये थे। रांची के तत्कालीन ग्रामीण एसपी ऋषभ झा ने बताया था कि जमीन को लेकर बिरसा उरांव और राम पाहन के बीच विवाद था। वर्ष 2009 में रामप्रवेश सिंह ने बिरसा उरांव से जमीन अपने परिचितों को बेचवा दिया था। इसके बाद से ही राम पाहन उनका दुश्मन बन गया था।

    उसने रामप्रवेश सिंह की हत्या के लिए सतीश मुंडा और शिवम कुमार को सात लाख रुपये की सुपारी दी। राम पाहन से सात लाख लेने के बाद सतीश मुंडा और शिवम कुमार ने हजारीबाग के सतीश पाठक और रोहित को अधिवक्ता की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने सहायक अभियंता नियुक्ति की परीक्षा में आरक्षण के खिलाफ दायर याचिका को किया खारिज
    Next Article पूजा सिंघल मामला: सीए सुमन कुमार ने दाखिल की याचिका

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

    August 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड: रक्षाबंधन से पहले बहनों को बड़ा तोहफा, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचा मंईयां सम्मान

    August 27, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026

    उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

    August 27, 2026

    केरलम: ओणम का न्योता देने पहुंचे पुलिसकर्मी, बच्चों ने कहा- भूखे हैं; जानें फिर क्या हुआ

    August 27, 2026

    ‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

    August 27, 2026

    दोराबजी टाटा: जिसने पिता के सपने को बनाया भारत का औद्योगिक इतिहास

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.