Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 9:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा : कुएं से स्कूली छात्रा का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
    झारखंड

    गोड्डा : कुएं से स्कूली छात्रा का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा: जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा का शव कुएं से बरामद किया गया. नाबालिग छात्रा मंगलवार से लापता थी. घरवालों ने आशंका जताई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी है.

    एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह खुद पूरे घटना की तफ्तीश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

    जानकारी के मुताबिक बच्ची मंगलवार दिन के लगभग तीन बजे से घर से लापता थी. परिजन अपने स्तर से बच्ची की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान एक कुएं में उन्हें शव दिखा. जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी.

    मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गयी. जिसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया. शव को बाहर निकालने के बाद देखा गया कि नाबालिग के सिर पर चोट के निशान हैं और उसके कपड़े भी फटे थे.

    आपत्तिजनक स्थिति में शव और शरीर के कई अंगों में जख्म के निशान को देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का कहना था लड़की कभी भी अकेले बाहर नहीं जाती थी.

    ऐसे में संभव है कि उसे किसी अपने परिचित ने बहला फुसला कर बुलाया था. जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसकी हत्या कर दी गयी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकौशल किशोर बने रांची के नए एसएसपी, 8 आईपीएस अधिकारी का तबादला
    Next Article भगवान शिव का प्रिय सावन महीना आज से, जानें भगवान की पूजा विधि और नियम

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में मुहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक में बदलाव…

    July 6, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 13 जिलों में अलर्ट जारी

    July 6, 2025
    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    Latest Posts

    मुंगेर से भागलपुर तक बनेगा 100 किमी लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव

    July 6, 2025

    रांची में मुहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक में बदलाव…

    July 6, 2025

    DM ने 11 BLO का रोका वेतन… जानें क्यों

    July 6, 2025

    पटना में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक रूट में बदलाव

    July 6, 2025

    झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 13 जिलों में अलर्ट जारी

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.