Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 10:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्कूलों के इस्लामीकरण पर घिरी झारखंड सरकार, एनसीपीसीआर ने मांगी रिपोर्ट
    झारखंड

    स्कूलों के इस्लामीकरण पर घिरी झारखंड सरकार, एनसीपीसीआर ने मांगी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के गढ़वा और जामताड़ा में स्कूलों का इस्लामीकरण किए जाने के मामले ने जमकर तूल पकड़ा है। स्कूली छात्रों पर शरिया और इस्लामी प्रथाओं को थोपने के मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में बना हुआ है। इस प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने गढ़वा जिला उपायुक्त को इसकी तुरंत जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

    एनसीपीसीआर का यह नोटिस उन शिकायतों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि कुछ इस्लामी कट्टरपंथियों ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को स्कूल की प्रार्थना बदलने के लिए मजबूर किया और स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश को भी रविवार से बदलकर शुक्रवार कर दिया है। इतना ही नहीं कई स्कूलों के नाम के आगे उर्दू स्कूल भी जोड़ा गया है। लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी ने एनसीपीसीआर से शिकायत की है कि गढ़वा जिले में कुछ इस्लामिक कट्टरपंथी स्कूली बच्चों पर शरीयत और इस्लामी प्रथाएं थोपने की कोशिश कर रहे हैं।

    शिकायत के मुताबिक, इन सब बातों संकेत मिल रहे हैं कि भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है। आनन-फानन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठकें करके पुरानी परंपरा और सरकारी व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की जा रही है। मामले के उजागर होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार बैकफुट पर आ गई है। वहीं, विपक्ष सरकार पर मुस्लिम तुष्टीकरण की नीतियों को लेकर निशाना साध रहा है।

    वहीं, मामले को लेकर सफाई देते हुए झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि जैसे ही झारखंड में मुस्लिम बहुल इलाकों के स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार की छुट्टी होने की और प्रार्थना बदलने कर खबरें सामने आईं, तो हमने जामताड़ा और गढ़वा जिले के डीईओ और डीएसई को चर्चा के लिए बुलाया है। महतो ने कहा कि हमें इस मामले में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फिर हम इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन होगा।

    एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने बुधवार को बताया कि हमें मंगलवार को एक शिकायत मिली कि इस्लामी कट्टरपंथी नाबालिगों पर शरिया और इस्लामी प्रथाओं को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं और स्कूल की पुरानी प्रार्थना को बदल दिया है। बच्चों को हाथ जोड़कर प्रार्थना नहीं करने दी जा रही है। हमने जिला प्रशासन को नोटिस जारी किया है और उनसे जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा के उपायुक्त को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने और बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे, पहुंचे मालदीव, आज ही होना था इस्तीफे का एलान
    Next Article गुरू पूर्णिमा के अवसर बाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

    Related Posts

    झारखंड

    अब झारखंड के सामान्य वर्ग के बच्चों को भी मिलेगी मोटी स्कॉलरशिप

    October 23, 2025
    झारखंड

    छठ महापर्व पर झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 25 से बारिश की संभावना

    October 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिवाली की रात हुई ह’त्याकांड का खुलासा : गवाही के विवाद में मंतोष महतो ने सोमा उरांव को मा’री गोली

    October 23, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे आसियान शिखर सम्मेलन में

    October 23, 2025

    छठ पूजा के लिए हरियाणा से बिहार के लिए विशेष AC बस सेवा शुरू, प्रवासियों को मिलेगी राहत

    October 23, 2025

    IND vs AUS: भारत का स्कोर 5 ओवर में 14/0, ओपनर्स टिके क्रीज पर

    October 23, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : BJP के शीर्ष नेता आज से मैदान में, PM मोदी, नड्डा और शाह करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

    October 23, 2025

    अब झारखंड के सामान्य वर्ग के बच्चों को भी मिलेगी मोटी स्कॉलरशिप

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.