Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»उपायुक्त अब व्हाट्सअप पर मैसेज कर नही जा सकेंगे छुट्टी, ई मेल भेज देनी होगी सूचना : वंदना दादेल
    झारखंड

    उपायुक्त अब व्हाट्सअप पर मैसेज कर नही जा सकेंगे छुट्टी, ई मेल भेज देनी होगी सूचना : वंदना दादेल

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। कार्मिक सचिव वंदना दादेल ने राज्य के सभी उपायुक्तों को एक बार फिर पत्र लिखा है। दादेल ने कहा है कि सभी उपायुक्त मुख्यालय छोड़ने की अनुमति से संबंधित आवेदन मुख्य सचिव और कार्मिक सचिव को विभाग के ई-मेल के नाम से अनिवार्य रूप से भेजें। कार्मिक सचिव ने यह भी कहा कि अपरिहार्य स्थिति में ही उक्त आवेदन की सूचना उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय के वाह्टसअप नंबर में दें। विभाग ने इसके लिए दो नंबर भी जारी किया है। अनुमति मिलने के बाद ही उपायुक्तों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति होगी।

    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देश पर 4 फरवरी 2022 को ही एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें उपायुक्त को आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया था। उस पत्र में यह स्पष्ट किया गया था कि बिना मुख्य सचिव के अनुमति के मुख्यालय किसी हाल में नहीं छोड़ना है। किसी भी सरकारी कार्य या व्यक्तिगत प्रयोजन के लिए मुख्यालय परित्याग करने से पूर्व लिखित अथवा दूरभाष के माध्यम से मुख्य सचिव की अनुमति प्राप्त कर लेना होगा।

    राज्य सरकार के निर्देश के बावजूद राज्य के उपायुक्त आकस्मिक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की अनुमति लेने में तय दिशा-निर्देश को पालन नहीं कर रहे थे। कई जिलों के उपायुक्त मुख्यालय छोड़ने के लिए मुख्य सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग के प्रधान सचिव के व्हाट्सअप नंबर पर मैसेज डालकर अवकाश पर चले जाते थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से LIVE
    Next Article केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग आपके सामने, सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: जैप-10 बटालियन मुख्यालय का आईजी जैप सुनील भास्कर ने किया निरीक्षण, जवानों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कई निर्देश

    August 27, 2026
    आदिवासी

    एक अदद स्वास्थ्य केंद्र के लिए सड़क पर आदिवासी महिलाएं

    August 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गढ़वा में महिला को डायन बताकर खौलता पानी डाला, मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

    August 27, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

    August 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड: रक्षाबंधन से पहले बहनों को बड़ा तोहफा, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचा मंईयां सम्मान

    August 27, 2026
    Latest Posts

    मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

    August 27, 2026

    झारखंड: जैप-10 बटालियन मुख्यालय का आईजी जैप सुनील भास्कर ने किया निरीक्षण, जवानों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कई निर्देश

    August 27, 2026

    कांग्रेस पार्टी एक महिला विरोधी दल है: हिमंत बिस्वा सरमा

    August 27, 2026

    22 हजार करोड़ का कर्ज और निपटारा सिर्फ 6.5 करोड़ में: सुभाष चंद्रा केस में NCLT का बड़ा फैसला

    August 27, 2026

    एक अदद स्वास्थ्य केंद्र के लिए सड़क पर आदिवासी महिलाएं

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.